6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में गरजे दिलावर, सोफिया कुरैशी-व्योमिका सिंह भारतीय शेरनियां, इनका नाम कभी नहीं भूल पाएगा पाकिस्तान

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में कहा कि हमारी सेना ने ब्याज सहित बदला लिया। ऐसा बदला लिया की दुश्मन की पीढ़ियां याद करेंगी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rakesh Mishra

May 28, 2025

madan dilwar

कोटा में सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा। (फोटो- मदन दिलावर X हैंडल)

राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने भारतीय सेना के शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारी सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के ठिकानों को मिटाकर ऐसा जलवा दिखाया है कि आतंकवादियों का आका अजर मसूद रोने लगा और मौत की दुआ मांगने लगा था।

दिलावर बुधवार को कोटा जिले में चेचट में आयोजित सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला कर सौ से अधिक आतंकवादियों को तो मार गिराया। जो बचे थे, वे जान बचाने के लिए चूहे की तरह बिल में दुबके हैं।

सेना ने ब्याज सहित बदला लिया

उन्होंने कहा कि जब जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने कायराना हमला किया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी थी ऐसा सबक सिखाएंगे की पीढ़ियां याद करेंगी, जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी। हमारी सेना ने ब्याज सहित बदला लिया। ऐसा बदला लिया की दुश्मन की पीढ़ियां याद करेंगी।

नारों से गूंजा चेचट कस्बा

उन्होंने कहा कि आतंकवादी रोने लगे, गुहार लगाने लगे, मर जाते तो अच्छा होता। चीन की हेकड़ी भी पाकिस्तान के काम नहीं आई। जिन मिसाइल को चीन कहता था कि यह तबाही ला देंगी, वह मिसाइल भारत के सामने खिलौना साबित हुई। उन्होंने भारतीय सेना की अधिकारी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को भारतीय शेरनियां बताते हुए कहा कि इन दोनों भारतीय शेरनियों के नाम पाकिस्तान कभी भूल नहीं पायेगा। तिरंगा यात्रा के दौरान जय हिंद, जय हिंद की सेना और भारत माता की जय के नारे से पूरा चेचट कस्बा गूंजा उठा।

यह वीडियो भी देखें

पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत

तिरंगा झंडा हाथ में लिए 500 से अधिक महिलाएं यात्रा में सबसे आगे चल रही थी, जिनके पीछे दिलावर हाथ में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। इनके पीछे सैकड़ों पुरुष, युवा और बच्चे देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण सौ फीट लंबा तिरंगा झंडा था, जिसे पकड़ कर महिलाएं चल रही थी। मार्ग में यात्रा का जगह जगह स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। तिरंगा यात्रा छिपा का अखाड़ा से शुरू हुई, जो पूरे कस्बे में घूमने के बाद वापस छिपा का अखाड़ा पहुंचकर सम्पन्न हो गई।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में कल फिर से होगी मॉक ड्रिल, बजेंगे युद्ध वाले सायरन; कई शहरों में होगा ब्लैकआउट…जानें क्यों