7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वह चीखती रही.. लेकिन वो आठ जानवर बन चुके थे… मजदूरी लेने गई महिला से आठ ने किया गैंगरेप… बुरी हालत में फेंक गए

Rajasthan News: ये सभी रेलवे कॉलोनी के नजदीक कॉलोनियों के रहने वाले हैं और इनमें से तीन हिस्ट्रीशीटर हैं।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Jayant Sharma

Apr 09, 2024

police

police

Rajasthan News: जोधपुर के बिलाड़ा इलाके में पिछले सप्ताह दसवीं में पढ़ने वाली दो बहनों के रेप के मामले के बाद दोनो बहनों ने सुसाइड कर लिया। जोधपुर पुलिस ने इस मामले में दिलखुश नाम के एक आरोपी को दबोच लिया है। लेकिन इस घटना के बाद अब कोटा से बड़ी खबर सामने आई है। कोटा में एक युवती के साथ आठ गुंड़ों ने गैंगरेप किया। वो जान बचाने के लिए चीखती रही, लेकिन आरोपियों पर नशा सवार था। उन्होनें उसे कई घंटों तक रौंदा और उसके बाद अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। हांलाकि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की और आठ में से सात आरोपियों को धर लिया है। एक अन्य की तलाश की जा रही हैं। आरोपियों की उम्र 19 साल से लेकर 30 साल के बीच है। इनमें तीन तो हिस्ट्रीशीटर ही हैं। घटना कोटा में रेलवे कॉलोनी इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में कमलेश, विष्णु, गौतम, शाकिर, गजेन्द्र समेत सात आरोपी पकड़े हैं। ये सभी रेलवे कॉलोनी के नजदीक कॉलोनियों के रहने वाले हैं और इनमें से तीन हिस्ट्रीशीटर हैं।


पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर है। हर रोज मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रही है। वह शाम के वक्त काम से लौट रही थी और ठेकेदार से पैसा लेने के कारण उसे कुछ देरी हो गई थी। रात के समय रेलवे कॉलोनी के नजदीक से गुजर रही थी। इस दौरान कॉलोनी के पास बैठे कुछ लड़कों ने रोक लिया। उसे उठा ले गए और नजदीक के ही एक खंडहर में ले गए। उसका मुंह दबाया और बाद में मुंह को बांध दिया।

उसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। वह चीखने की कोशिश करती तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने बताया कि पीडिता मूल रूप से एमपी की रहने वाली है। उसके तीन बच्चे हैं। बच्चे घर में मां का इंतजार कर रहे थे। लेकिन पीडिता सीधे पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। उसने कुछ आरोपियों को पहचान लिया था, उसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और आठ में से सात आरोपी दबोच लिए। पीडिता इस घटना के बाद से सदमे में है।