4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा नगर निगमः अब कागजों में नहीं होगी सफाई, हाजिरी लगाने के लिए आना पड़ेगा चेहरा दिखाने

कोटा में अब सफाई कर्मचारियों को घर बैठे तनख्वाह नहीं मिलेगी। उन्हें काम पर आने और जाने के बाद अपना चेहरा दिखाना होगा तभी हाजिरी लगेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 2 Dec 2017, 11:13 AM IST

Kota Municipal Corporation, Kota Nagar Nigam, Face Reading Attendance in Kota Nagar Nigam, Swachh Bharat Abhiyan Kota, Smart city Kota, Kota Patrika, Rajasthan Patrika Kota, Kota News

Face Reading Attendance Started in Kota Municipal Corporation

कोटा के वार्डों में अब ठेकेदार सफाई कर्मचारी लगाने में घालमेल नहीं कर पाएंगे और न ही डमी सफाई कर्मचारी लगा सकेंगे। क्योंकि अब प्रत्येक सफाई कर्मचारी की हाजिरी उसके चेहरे से लगेगी। निगम ने प्रत्येक सेक्टर में फेस रिकोग्नाइज बायोमैट्रिक मशीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कुछ सेक्टरों में चेहरे से पहली बार हाजिरी दर्ज की गई। मशीन लगाने वाली कम्पनी के कर्मचारियों ने सफाईकर्मियों की हाजिरी लगवाई।

Read More: फारुख अब्दुल्ला को कमांडेंट चीता का जवाबः- कोई माई का लाल नहीं रोक सकता लाल चौक पर तिरंगा फहराने से

सभी सेक्टर्स में लगी फेस रीडिंग मशीन

कोटा में नगर निगम के 15 सेक्टर कार्यालय है। सभी कार्यालयों पर फेस रीडिंग बायोमैट्रिक मशीन लगा दी गई है। डाटा एन्ट्री की जा रही है। आयुक्त ने सभी सफाई ठेकेदारों को अस्थायी सफाई कर्मचारियों की मशीन से हाजिरी लगाने के लिए उनके डाटा की एन्ट्री करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन शुक्रवार तक आधे सेक्टरों में तो ठेकेदारों ने कर्मचारियों की सूची तक नहीं है। जिसके चलते यह व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। आयुक्त ने कहा कि एक सप्ताह में सभी कर्मचारियों की हाजिरी मशीन से ही दर्ज होगी। अन्यथा ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाएगा।

Read More: मोदी सरकार पर चीता बोलेः वो पूछते थे क्यों मारा, ये कहते हैं उन्होंने एक मारा तुम दो मारो...

अंगूठे की जगह चेहरे से उपस्थिति

अलर्ट सिक्युरिटी सिस्टम के गुलजार हुसैन ने बताया कि शक्ति नगर स्थिति सेक्टर कार्यालय पर बायोमैट्रिक मशीन से शुक्रवार को हाजिरी की गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी के डाटा व फोटो स्क्रीन किया गया है। कर्मचारी मशीन के आगे खड़े होते ही स्वत: उसकी हाजिरी दर्ज हो जाएगी। कर्मचारियों को हाजिरी के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

Read More: शर्मनाकः मां की मौत के बाद 7 साल की मासूम को बाप ने बनाया अपनी हवस का शिकार

कन्ट्रोल रूम में स्थापित होगा

निगम के अधिकारियों के मुताबिक सभी 15 सेक्टर कार्यालयों में बायोमैट्रिक मशीनों से उपस्थिति की व्यवस्था पूरी तरह लागू होने के बाद निगम में एक कन्ट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसमें अधिकारी बैठे-बैठे ही सफाई व्यवस्था पर निगरानी रख सकेंगे। सफाई कर्मचारियों की दिन में दो बार बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज होगी।

Read More: कोटा पहुंचते ही फिर दहाड़े चीता, बोले- दुश्मन के हौसले पस्त करने जल्द जाऊंगा कश्मीर

स्मार्ट सिटी रैंकिंग के लिए जरूरी

केन्द्रीय शहरी मंत्रालय की ओर से जनवरी में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में बायोमैट्रिक से सफाई कर्मचारियों की हाजिरी की अनिवार्यता के भी नम्बर तय किए गए हैं। बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति की व्यवस्था लागू करने से स्वच्छता रैंकिंग में सुधार होने की संभावना है।

Read More: सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता की सुरक्षा में सेंध, कोटा एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए चाचा के साथ हुई हाथापाई

निगम में भी लगेगी मशीनें

निगम में करीब छह माह पहले थम्ब बायोमैट्रिक मशीन लगाई गई थी, लेकिन कर्मचारियों की शिकायत थी कि उनके थम्ब से उपस्थिति दर्ज नहीं हो रही है। इसके चलते अब निगम में भी फेस रिकोग्नाइज बायोमैट्रिक मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए निगम ने एक फर्म को कार्यादेश दे दिया है।