4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रसोई गैस सिलेण्डर में लगी आग, लोगों में मचा हड़कम्प…

केसर बाग कॉलोनी में हुई घटना, एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
less than 1 minute read
Google source verification
Home accident

गैस सिलेंडर मेंं आग

कोटा. पुलिस लाइन स्थित केसर बाग कॉलोनी मेंं गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर मेंं भीषण आग लग गई। अचानक हुए हादसे से परिवार में हड़कम्प मच गया। कॉलोनीवासियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

read more : भगवान ने ओढ़ी रजाई, भोग में पिंडखजूर और केसर दूध...

जानकारी के अनुसार सिलेण्डर से गैस लीक हो रही थी। परिवार की महिला ने खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस चालू किया तो सिलेण्डर में आग लग गई। इस पर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।

read more : तेज गति कार पेड़ से टकराई, उड़े परखच्चे, चालक की मौत...

सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कॉलोनीवासियों ने बताया कि दमकल में हौज पाइप नहीं होने से आग बुझाने में परेशानी हुई।