
कोटा. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देररात व शनिवार सुबह चार दुकानों में आग लग गई। दो दुकानों में फास्टफूड रेस्टोरेंट संचालित है।
आग से फ्रिज, कम्प्यूटर, टीवी, मोबाइल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
जवाहर नगर पेट्रोल पम्प के पीछे शुक्रवार देररात फास्टफूड रेस्टारेंट में आग लग गई। तेज हवा से थोड़ी ही देर में आग पास की एक टे्रवल्स एजेंसी के ऑफिस तक फैल गई।
सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रेस्टोरेंट में रखा ओवन, फ्रिज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं ट्रेवल्स एजेंसी में रखा स्क्रैप जल गया।
अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि जवाहर नगर मैन रोड पर शनिवार सुबह 9.30 बजे दो दुकानों में आग लग गई। एक दुकान में फास्टफूड रेस्टारेंट व दूसरी में मोबाइल शॉप संचालित है।
आग पहले रेस्टोरेंट में लगी, जो फैलते-फैलते मोबाइल शॉप तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी ही देर में फायर बिग्रेड व पुलिस मौके पर पहुंची।
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने रेस्टोरेंट का ताला तोड़कर आग बुझाना शुरू किया। यहां पर फ्रिज, ओवन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद मोबाइल शॉप में आग बुझाई।
दुकान में रखे कम्प्यूटर साहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसी दौरान तीसरी दुकान में धुआं भर गया। उस दुकान में कार रखी थी, जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Published on:
11 Jun 2016 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
