4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरानी रंजिश : शॉपिंग सेंटर में बाइक सवार हमलावरों ने युवक पर चलाई गोली, बाल बाल बचा

बंजारा बस्ती निवासी युवक और उसके साथी पर किया हमला, दोनों बाल बाल बचे असलहे और तलवारों से लैस थे तीनों बाइक सवार हमलावर, दोनों युवकों ने भागकर बचाई जान  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 2 Mar 2020, 1:09 AM IST

kota news

,


कोटा. बंजारा बस्ती निवासी युवक और उसके साथी को बाइक सवार चार हमलावरों ने रविवार देर रात शापिंग सेंटर में घेरकर जानलेवा हमला किया। दोनों युवकों ने जैसे तैसे गलियों में भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान हमलावरों ने करीब चार राउंड फायर भी किए, लेकिन गनमीत रही दोनों युवकों को गोली नहीं लगी। अचानक हुए फायरिंग होने से शॉपिंग सेंटर में हड़कंप मच गया। गुमानपुरा थानाधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि बंजारा निवासी शोएब से रामपुरा निवासी शुभम मेहरा, घोड़ा बस्ती निवासी कमल चौका और घंटाघर निवासी निक्कू जोशी से पुरानी रंजिश चल रही है।

कोटा में बोले गजेंद्र सिंह, 'सीएए का विरोध झूठ को पांव पर चलाने जैसी कोशिश'

शोएब से बदला लेने के लिए तीनों युवक उसकी ताक में बैठे हुए थे। रविवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सुएब अपने एक दोस्त के साथ शॉपिंग सेंटर से गुजर रहा था। जैसे ही वह इंडसइंड बैंक के सामने पहुंचा तीनों ने उन्हें घेर जानलेवा हमला कर दिया। शोएब और उसके साथी ने जैसे तैसे गलियों में भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग से दहशत हमलावर असलहों, तलवारों और चाकू से लैस थे। उन्होंने जैसे ही इंडसइंड बैंक के सामने सुएब और उसके दोस्त को घेरा दोनों बैंक के सामने वाली गली में घुस गए और अंधेरे का फायदा उठा हमलावरों को चकमा देकर भाग निकले। दोनों को भागता देख हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर डाली, लेकिन गनीमत रही कि गोलियां निशाने पर नहीं लगी। बैंक के सामने अचानक फायरिंग होने से सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं घरों में सो रहे लोगों में दहशत फैल गई।

Read more : 'बांधों की सुरक्षा के लिए बने आयोग, देश के 20 प्रतिशत बांध 70 साल और 50 प्रतिशत बांध 50 साल पुराने'

सूचना मिलते ही सीआई मनोज सिकरवार जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक चारों हमलावर फरार हो गए। मुकदमा दर्ज सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि सुएब की तहरीर पर शुभम मेहरा, कमल चौका और निक्कू जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश करने के साथ ही घटना की वजह भी पता की जा रही है।