8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : विदेशी फिल्म मेकर्स को पसंद आई राजस्थान की ये लोकेशन, जल्द ही शुरू हो सकती है शूटिंग

Rajasthan News : कोटा शहर की लोकेशंस अब विदेशी फिल्मकारों को भी पसंद आ रही हैं। हाल ही में कोटा में आयोजित चम्बल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में देशविदेश से फिल्मकार आए थे।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Kirti Verma

Jan 24, 2024

kota_location_.jpg

Rajasthan News : कोटा शहर की लोकेशंस अब विदेशी फिल्मकारों को भी पसंद आ रही हैं। हाल ही में कोटा में आयोजित चम्बल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में देशविदेश से फिल्मकार आए थे। इटली से स्टेफेनिया सीमोनी, इज़राइल से मिरि उरमन और अमरीका से ट्रिस्टन ऑर्थर तथा डॉ. डायलन होज़ ने डॉ कपिल सिद्धार्थ के साथ कोटा में विभिन्न लोकेशंस देखी। वे शीघ्र ही यहां फिल्मों की शूटिंग का मानस बना रहे हैं। स्टेफेनिया सीमोनी ने डॉ कपिल सिद्धार्थ के साथ मिल कर पटकथा पर कार्य करना शुरू कर दिया है। दो देशों की संयुक्त भागीदारी से फिल्म शूट करने पर विचार विमर्श शुरू हो गया है।

फेस्टिवल के संस्थापक और निदेशक़ डॉ कपिल सिद्धार्थ ने बताया कि चम्बल रिवर फ्रंट सहित विभिन्न पर्यटन स्थल फिल्मकारों को दिखाए गए हैं। वे कोटा के सौन्दर्य से काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने शूटिंग के लिए कोटा का उपयुक्त बताया है। इज़राइल से मिरि उरमन ने बताया कि कोटा में विभिन्न विषयों पर फिल्में बनाने की असीम संभावनाएं है। ऐसी लोकेशन बहुत ही कम स्थानों पर देखने को मिलती है। अमरीका से ट्रिस्टन ऑर्थर तथा डॉ डायलन होज़ ने कहा कि ऐसा प्राकृतिक सौंदर्य दुनिया के बड़े बड़े शहरों में भी नहीं है। विरासत में भी कोटा काफी धनी है। चंबल का सौन्दर्य फिल्मकारों को आकर्षित करने के लिए पर्याप्त है।

यह भी पढ़ें : Good News : राजस्थान में इस विश्वविद्यालय से एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, प्रवेश शुरू


स्थानीय कलाकारों को मिलेगा अवसर
डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि इन फिल्मों में कोटा के स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा। इन फिल्मों में पर्यटन, कला, हेरिटेज, संस्कृति, सभ्यता और मान्यता को भी अहम स्थान दिया जाएगा।

ये करते हैं आकर्षित
कोटा में चम्बल रिवर फ्रंट, सिटी पार्क, सेवन वंडर्स पार्क, किशोर सागर तालाब, अंटाघर चौराहा, घटोत्कच चौराहा, गोदावरी धाम. कोटा बैराज, गराडिया महादेव, सीबी गार्ड़न सहित अनेक स्थानों पर फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। विदेशी फिल्मकारों ने कोटा में विभिन्न पकवानों का आनंद उठाया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान से अयोध्या जाना हुआ आसान, सीएम भजनलाल ने दिए 4 बड़े तोहफे, रामभक्त होंगे खुश