10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाराज विधायक के समर्थकों को मनाने के लिए पूर्व मंत्री ने अपनाया अनोखा रास्ता…

एक-एक नाराज कार्यकर्ता को मनाने घर जाएंगे भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर
less than 1 minute read
Google source verification
kota news

नाराज विधायक के समर्थकों को मनाने के लिए पूर्व मंत्री ने अब यह रास्ता अपनाया....

कोटा. रामगंजमंडी के भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर के सामने डेमेज कन्ट्रोल करना बड़ी चुनौती है। इसको भांपते हुए दिलावर ने पहला ही काम रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने का शुरू किया है। चन्द्रकांता को टिकट नहीं मिलने से खफा स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों के इस्तीफ ा देने के सवाल पर दिलावर ने कहा कि उनसे बात करके सबको साथ लेकर चलेंगे। बुधवार को नामांकन भरने के बाद एक-एक कार्यकर्ता के पास जाऊंगा और बात करूंगा। कार्यकर्ता मुझसे नाराज नहीं है। पार्टी नेतृत्व ने मुझे रामगंजमंडी की जनता की सेवा करने के लिए भेजा है और जनता की सेवा में कोई कसर नही छोडूंगा। दिलावर ने भानपुरा पीठ के युवाचार्य ज्ञानानंद सरस्वती से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।


मैं कोरा कागज..आप जो लिखोगे
दिलावर ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिलावर ने कहा कि वह कोरा कागज है। कार्यकर्ता जैसा कोरे कागज पर लिखेगे वैसा वह बन जायगे। यह कार्यकर्ता पर निर्भर होगा कि वह कागज में कैसी परिभाषा लिखेगे। नामांकन दाखिल करू या नही इस पर कार्यकर्ताओं से हाथ खड़े करके समर्थन मांगा तो बैठक में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।

इन्होंने बनाई बैठक से दूरी
बैठक में रामगंजमंडी, दबादेह, चेचट,खैराबाद मण्डल अध्यक्ष जुगराज सिंह हाड़ा नही आए। सुकेत मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह सिसोदिया,युवा मोर्चा अध्य्क्ष अखलेश मेड़तवाल जरूर दिखे। पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा भी बैठक में मौजूद नही थी लेकिन प्रधान भगवान सिंह सहित पूर्व पदाधिकारी मौजूद थे।