
ashok gahlot in kota
कोटा .
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का मानस बना लिया है। अब सरकार लाख कोशिश कर लें, तब भी जनता बहकावे में नहीं आएगी। आसमान से तारे तोड़ लाए, तब भी प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। चार साल पहले जनता से जो वादे भाजपा ने किए थे, क्यों पूरे नहीं किए, यह सवाल जनता पूछ रही है। सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है।
सांगोद में कांग्रेस की सभा को सम्बोधित करने आए गहलोत ने मंगलवार को सर्किट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार ने कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं व परियोजनाओं को चार साल तक लटकाए रखा है। इसका नुकसान प्रदेश की जनता को हुआ है। रिफाइनरी, ब्रांड गेज रेल लाइन, परवन वृहद सिंचाई परियोजना को चार साल तक क्यों अटकाए रखा है, यह सवाल सरकार ने जनता पूछ रही है। उनके पास कोई जवाब नहीं है। अब सरकार की बातों में जनता आने वाली नहीं है।
उन्होंने केन्द्र सरकार पर भी प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव में अच्छे दिनों की बात कही थी, जनता जानना चाहती है कि वह अच्छे दिन कब आएंगे। गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा हिंसा की राजनीति कर रही है। समाज को तोड़ रही है, जो अच्छी बात नहीं है।
उप चुनाव में जीतेंगे
गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन चुका है। तीनों उप चुनाव कांग्रेस जीतेंगी। कांग्रेस ने एकजुटता से चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी तैयार है। लोकसभा और विधानसभा एक साथ करवाने के सवाल पर कहा कि यह बहुत बड़ा फैसला हो सकता है, लेकिन इससे लागू करने से पहले सभी दलों को एक साथ लेकर व्यापक चर्चा होनी चाहिए।
नेतृत्व को लेकर विरोधाभास नहीं
आगामी विधानसभा चुनाव पायलट या गहलोत दोनों में से किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, इस सवाल पर गहलोत ने कहा कि नेतृत्व को लेकर कोई विरोधाभास नहीं है। पार्टी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे।
Updated on:
31 Jan 2018 02:20 pm
Published on:
30 Jan 2018 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
