24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कोटा से रहा लगाव, पूर्व मंत्री भुवनेश चतुर्वेदी की मूर्ति का किया था अनावरण

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कोटा से गहरा लगाव रहा। केंद्रीय वित्त मंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह कोटा आए थे। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवनेश चतुर्वेदी के घनिष्ठ मित्र थे। उनके बुलावे पर वे कोटा आए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 26 Dec 2024, 11:32 PM IST

Manmohan singh

Manmohan singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कोटा से गहरा लगाव रहा। केंद्रीय वित्त मंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह कोटा आए थे। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवनेश चतुर्वेदी के घनिष्ठ मित्र थे। उनके बुलावे पर वे कोटा आए थे। इस दौरान उन्होंने कोटा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और कांग्रेस नेताओं से चर्चा की थी।

पूर्व मंत्री भुवनेश चतुर्वेदी की भतीजी मुक्ता चतुर्वेदी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह फरवरी 2018 में पूर्व मंत्री भुवनेश चतुर्वेदी की मूर्ति का अनावरण करने के लिए कोटा आने वाले थे। ऐनवक्त पर उनकी तबीयत खराब होने से वे कोटा नहीं आ सके। इस पर उन्होंने पूर्व मंत्री भुवनेश चतुर्वेदी की बाल विद्यालय परिसर में लगाई गई मूर्ति का ऑनलाइन अनावरण किया था।

जब टेलीफोन पर जानी चतुर्वेदी की सेहत

बात मई 2013 की है। पूर्व मंत्री भुवनेश चतुर्वेदी की तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्हें एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। चतुर्वेदी की सेहत खराब होने की जानकारी मिलने पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जिला कांग्रेस महामंत्री विजय सोनी के मोबाइल पर फोन किया और उनकी सेहत की जानकारी ली। उन्होंने डॉ. राकेश जिंदल से भी चतुर्वेदी की सेहत के बारे में बात की।

शोक जताया

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कोटा के कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया। पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि मनमोहन सिंह का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज मेहता ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग