7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से निकलते ही फल विक्रेता गायब, सडक़ पर मिली साइकिल व फटा शर्ट, परिजनों को अपहरण की आशंका

गुमानपुरा थाना क्षेत्र में छावनी निवासी फल विक्रेता शनिवार देर रात घर से निकलने के बाद कुछ दूरी से ही गायब हो गया। परिजनों ने गुमानपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। साथ ही परिजनों ने अपहरण की आशंका भी जताई है।

less than 1 minute read
Google source verification
a.jpg

गुमानपुरा थाना क्षेत्र में छावनी निवासी फल विक्रेता शनिवार देर रात घर से निकलने के बाद कुछ दूरी से ही गायब हो गया। परिजनों ने गुमानपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। साथ ही परिजनों ने अपहरण की आशंका भी जताई है। सूचना पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।

छावनी घेरवाले बाबा कॉलोनी निवासी मोहम्मद आशिक ने बताया कि पिता थोक फल सब्जीमंडी में केले खरीदकर लाते है और हम ठेला लगाकर उन्हें बेचते है। पिता मोहम्मद शोएब (50) शनिवार देर रात थोक फल सब्जीमंडी में जाने के लिए रात करीब 3.30 बजे घर से निकले। कुछ देर बाहर हम दोनों भाई भी मंडी के लिए रवाना हुए तो स्वामी विवेकानन्द स्कूल के पास पिता की साइकिल पड़ी हुई थी और पास में साफी व उनका शर्ट फटा हुआ पड़ा था। पिता के पास कीपेड मोबाइल भी था, उस पर फोन लगाया तो वह बंद मिला। कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो पहले पिता को इधर-उधर तलाश किया जब नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी।

2.50 लाख रुपए थे उनके पास
आशिक ने बताया कि मंडी में उधारी चुकाने के लिए पिता के पास 1 लाख रुपए थे और उन्होंने मम्मी से 1.50 रुपए और लिए और मंडी में केले खरीदने के लिए साइकिल से रवाना हो गए। उन्होंने पैसों के लिए पिता के अपहरण की आशंका भी जताई।

पुलिस खंगालती रही सीसीटीवी
थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। साथ ही जहां साइकिल पड़ी मिली वहां आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले है, लेकिन उनमें कुछ नहीं मिला। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।