9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

सोने-चांदी के भावों में गिरावट, नए धनिये की आवक शुरू, सरसों और गेहूं में रही तेजी, जानें कोटा मंडी भाव

Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी में 100 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव 97600 प्रति किलो रहा। सोने में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की मामूली गिरावट रही।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 21, 2025

Today Kota Mandi News: हाड़ौती की अनाज मंडियों में रबी सीजन की कृषि जिंसों की आवक बढ़ गई है। भामाशाहमंडी, रामगंजमंडी समेत अन्य मंडियों में नए धनिये की आवक शुरू हो गई है। हाड़ौती की मंडियों में करीब 10 हजार बोरी नए धनिये की आवक होने लगी है। उधर, नई सरसों की आवक भी शुरू हो गई। मंडी में गुरुवार को सरसों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही।

राज्य बजट में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद पर बोनस देने की घोषणा से गेहूं भी तेजी का रुख रहा। गेहूं 50 से 60 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। किराना बाजार में खाद्य तेलों व सूखे मेवे के भावों में स्थिरता रही। खाद्य तेलों में तिलहनी जिंसों की आवक के साथ उतार-चढ़ाव की संभावना है। भामाशाहमंडी में कृषि जिंसों की आवक 60000 कट्टे की रही।

पुराने लहसुन का भाव 200 से 3000, लहसुन नया 2000 से 7400 प्रति क्विंटल रहा। लहसुन की आवक लगभग 1500 कट्टे की रही। उधर, रामगंजमंडी की कृषि उपज मंडी में धनिया की 4500 बोरी की आवक हुई।

यह भी पढ़ें : Kota Mandi Bhav : सोयाबीन व उड़द तेज, गेहूं मंदा

भाव : गेहूं 3150 से 3480 ,धान सुगन्धान 2300 से 2500, धान (1509) 2400 से 2601, धान (1718) 2500 से 2901, धान (1885) 2800 से 3021, धान (1847 मह ) 2300 से 2550, धान पूसा 2200 से 2551, सोयाबीन 3600 से 4200, सरसों पुरानी 5400 से 5700, सरसों नई 5600 से 6050, अलसी 5500 से 5700, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 3500 से 4000, बाजरा 2200 से 2600, मक्का 2000 से 2300, जौ 1900 से 2300, तिल्ली 10000 से 11500, मैथी 4000 से 4700, कलौंजी 10000 से 12850, धनिया बादामी 5700 से 6500, धनिया ईगल 6550 से 7000, रंगदार 6500 से 7801, मूंग 6500 से 7000, उड़द 4500 से 7250, चना देशी 4800 से 5350, चना मौसमी 5000 से 5400, चना पेप्सी 4800 से 5500 रहा।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2320, चंबल 2290, सदाबहार 2210, एलेक्सा 2110, दीप ज्योति 2220, सरसों स्वास्तिक 2370, अलसी 2210 रुपए प्रति टिन। मूंगफली: ट्रक 2810, स्वास्तिक निवाई 2400, कोटा स्वास्तिक 2370, सोना सिक्का 2620 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 2040, अशोका 2040 रुपए प्रतिटिन। चीनी: 4240 से 4260 प्रति क्विंटल। देसी घी: मिल्क फूड 8380, कोटा फ्रेश 8200, पारस 8450, नोवा 8450, अमूल 8900, सरस 8700, मधुसूदन 8980 रुपए प्रतिटिन। चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8500-9000, मूंग मोगर 9500-10300, उड़द दाल 9000-9700, तुअर दाल 8000-13000 प्रति क्विंटल रहे।

यह भी पढ़ें : 150 करोड़ की लागत से होगी कोटा में कैंसर यूनिट की स्थापना, एक छत के नीचे मिलेगी सारी सुविधा

कोटा सर्राफा : चांदी-सोने में गिरावट

सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी में 100 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव 97600 प्रति किलो रहा। सोने में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की मामूली गिरावट रही। कैडबरी का भाव प्रति दस ग्राम 88800 रुपए तथा सोना शुद्ध का भाव प्रति दस ग्राम 89250 रुपए रहा।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5%) : 88950

गोल्ड (22 k) : 82361

गोल्ड (20 k) : 77348

गोल्ड (18 k) : 71़160

गोल्ड (14 k) : 62641


बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग