Good News : त्योहारी सीजन में घर जाने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत। रेल प्रशासन की ओर से अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से कोटा होकर संचालित 6 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि को बढ़ाया गया है। कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि पूर्व अधिसूचना के अनुसार उक्त स्पेशल गाड़ियां 31 जुलाई तक ही संचालित की जानी थी।