4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब बेचने को लेकर विवाद में सरेराह युवक पर की फायरिंग, निशाना चूका लकिन छर्रे ने किया छलनी

पुरानी रंजिश को लेकर किया हमला, छर्रे लगने से युवक घायल  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 21 Feb 2020, 10:29 PM IST

शराब बेचने को लेकर विवाद में सरेराह युवक पर फायरिंग, निशाना चूका लकिन छर्रे ने किया छलनी

शराब बेचने को लेकर विवाद में सरेराह युवक पर फायरिंग, निशाना चूका लकिन छर्रे ने किया छलनी

ोटा. शराब बेचने को लेकर दो शराब ठेकों के सेल्समैनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे को गोली मार दी। शुक्रवार को पूनम कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे सेल्समैन राकेश को दूसरे सेल्समैन रणजीत और उसके साथियों ने पुरोहित जी की टापरी के पास घेर दो फायर किए। कान के पास गोली लगने से लगने से राकेश लहूलुहान हो गया। जिसके बाद तीनों हमलावर भाग निकले।

Read more : Kota में थड़ी पर रिचार्ज हो रही टिकट काटने की मशीन

एएसआई शौकत अली ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पूनम कॉलोनी निवासी राकेश नीनामा (39) कालोनी स्थित मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहा था। जैसी ही वह पुरोहितजी की टापरी के पास पहुंचा पीछे से बाइक पर आए रणजीत, प्रकाश उर्फ टप्पू और घनश्याम मीणा ने उस पर फायर कर दिया। पहली गोली चलाने पर हमलावरों का निशाना चूक गया। जिसके बाद उन्होंने राकेश को दूसरी गोली मारी। जो उसके कान के पीछे लगी। गोली मारने के बाद तीनों हलमावर मौके से भाग गए।

Read more : सोगरिया-भौंरा रेलखंड में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

गोली निकाली, उपचार जारी
दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक काफी देर तक मौके पर लहूलुहान पड़ा रहा, लेकिन आसपास के लोगों में इतनी दहशत थी कि वह उसे बचाने के लिए आगे नहीं आए। सूचना पर परिजन उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। एएसआई शौकत अली ने बताया कि चिकित्सकों ने गोली निकाल दी है, लेकिन अभी हालात गंभीर बने हुए हैं।

शराब बेचने को लेकर हुई रंजिश
फायरिंग की सूचना मिलते ही वृताधिकारी भगवत सिंह हिंगड़ और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद अस्पताल पहुंच कर राकेश के पर्चा बयान लिए गए। जिसके आधार पर पुलिस ने रणजीत, टप्पू उर्फ प्रकाश और घनश्याम मीणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेलवे कॉलोनी थाना पुलिसने टीमें गठित कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि राकेश और रणजीत शराब के ठेकों पर सेल्समैन का काम करते हैं और शराब बेचने को लेकर हाल ही में दोनों के बीच विवाद हो गया था। झगड़े के बाद रणजीत शहर छोड़कर चला गया, लेकिन तीन दिन पहले ही वह कोटा लौटकर आया और अपने साथियों के साथ मिलकर राकेश पर हमला कर दिया।