4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोगरिया-भौंरा रेलखंड में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

दोहरीकरण कार्य का मुख्य संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 19 Feb 2020, 8:07 PM IST

सोगरिया-भौंरा रेलखंड में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

सोगरिया-भौंरा रेलखंड में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन


कोटा. कोटा-बीना रेल लाइन दोहरीकरण योजना का कार्य देखने मुख्य संरक्षा अयुक्त बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे। मुख्य संरक्षा आयुक्त ए.के जैन ने सोगरिया से भौंरा रेलखंड में नवनिर्मित दूसरी रेल लाइन का संरक्षा की दृष्टि से सघन निरीक्षण किया। इसके बाद जल्द नए ट्रेक पर ट्रेन दौडऩे की उम्मीद जगी है। इस निरीक्षण के दौरान डीआरएम पंकज शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजेश अर्गल और अन्य विभागीय रेल अधिकारी मौजूद रहे। लगभग 210 करोड़ की लागत से बनी इस नई दोहरीकरण रेल लाइन पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से ट्रेनों का चलना संभव हो गया है। कोटा-बीना के बीच 282.66 किमी की दोहरीकरण रेल परियोजना पर करीब 1485 करोड़ 65 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इस साल तक इस योजना पर करीब 936 करोड़ खर्च हो चुके हैं। मार्च 2022 तक इस योजना का पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Read more : गैंगस्टर शिवराज ने कोर्ट परिसर में सरेआम
दिखाई कोटा पुलिस की हकीकत, महकमे में मचा हड़कंप


सेफ्टी निरीक्षण के दौरान से भौंरा के बीच 28 किलोमीटर के इस रेलखंड में सोगरिया से दीगोद, दीगोद से श्रीकल्याणपुरा तथा श्रीकल्याणपुरा से भौंरा तक इस तरह कुल तीन ब्लॉक सेक्शन बनाए गए हैं। अभी तक इस रेलखंड में एकल रेल लाइन पर लगभग 10 यात्री ट्रेन और लगभग 35 मालगाडिय़ों का संचालन किया जा रहा है। बारां-सालपुरा रेलखंड का दोहरीकरण कार्य अभी हाल में पूरा हो चुका है। अब लगभग 210 करोड़ की लागत से बनी इस 28 किलोमीटर की एक और दोहरी नई रेल लाइन बन जाने से रेलगाडिय़ों के परिवहन में सहूलियत होगी एवं समय की बचत होगी। नवनिर्मित रेल लाइन पर ट्रेन चलाने से पहले सिग्नलिंग सिस्टम, रेलवे ट्रेक, ओएचई लाइन, लेवल क्रॉसिंग गेट, पुल, घुमाव की जांच की गई। मुख्य संरक्षा आयुक्त की अनुमति मिलते ही नवनिर्मित रेलवे ट्रेक पर भी ट्रेन दौडऩे लगेगी।

मुख्य संरक्षा आयुक्त ने सोगरिया रेलवे स्टेशन पर विकसित कराई जा रही यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। सोगरिया स्टेशन को उप नगरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे कोटा स्टेशन पर रेल यातायात का दबाव कम हो जाएगा। साथ ही यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए बहुत जल्द ही सोगरिया स्टेशन पर यात्रियों को हाई लेवल प्लेटफ ार्म, फु ट ओवर ब्रिज, कवर ओवर शेड, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास एवं विस्तार की सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।