
बम ढोल रसिया, चकरी व सहरिया नृत्य प्रस्तुति के साथ होगा कोटा महोत्सव का भव्य आगाज
कोटा महोत्सव 3 से 5 फरवरी तक विविध आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। इसका उद्घाटन 3 फरवरी को सुबह 10 बजे महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में होगा। यह आयोजन जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास, नगर निगम कोटा उत्तर एवं दक्षिण तथा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि कोटा महोत्सव का शुभारम्भ भरतपुर के बम ढोल रसिया कलाकारों एवं हाड़ौती के चकरी व सहरिया नृत्य कलाकारों की प्रस्तुति के साथ होगा। पहली बार सैकड़ों कलाकार एक साथ प्रस्तुति देकर रिकॉर्ड बनाएंगे। यहां साफा बांध प्रतियोगिता, दादा-पोता दौड़, रस्सा-कस्सी, मटका दौड़, मूंछ प्रतियोगिता तथा एडवेंचर गतिविधियां दोपहर एक बजे तक आयोजित होंगी।
पहले दिन दोपहर 12 बजे आर्ट गैलेरी में फोटो प्रदर्शनी, रंगोली, मेहंदी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता होंगी। उम्मेद क्लब मैदान में दोपहर 2 बजे फ्लॉवर शो, सायं 4 बजे फूड फेस्टिवल का उद्घाटन तथा किशोर सागर तालाब पर सायं 6 बजे चम्बल आरती होगी। स्टेडियम में सायं 7.30 बजे मेगा कल्चरल नाइट में पश्चिम क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर एवं राजस्थान के ख्यातनाम कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
4 फरवरी को अभेड़ा महल में प्रातः 8 बजे नेचर वॉक होगी। उम्मेद सिंह स्टेडियम में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक एडवेंचर गतिविधियां, किशोर सागर तालाब में वाटर स्पोट्र्स गतिविधियां, किशोर सागर पाल पर, आर्ट गैलेरी में फोटो प्रदर्शनी, उम्मेद क्लब मैदान में फूड फेस्टिवल, सायं 5.30 बजे सेवन वंडर्स पर कोटा डोरिया साड़ी फैशन शो का आयोजन खास आकर्षण होंगे। स्टेडियम में 7.30 बजे से भव्य सांस्कृतिक संध्या में कबीर कैफे बैंड द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
5 फरवरी को प्रातः 8 बजे महात्मा गांधी स्कूल से गढ़ पैलेस तक हैरिटेज वॉक, सेवन वंडर पार्क में डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। 10 से सायं 5 बजे तक साहसिक गतिविधियां उम्मेद सिंह स्टेडियम पर चलेंगी। किशोर सागर में वाटर स्पोर्टस गतिविधियां, तालाब की पाल पर फ्लॉवर शो, आर्ट गैलेरी में फोटो प्रदर्शनी, फूड फेस्टिवल स्टेडियम में जारी रहेंगे। मेगा कल्चरल नाइट में इंडियन आइडल फेम सवाई भाट उम्मेद सिंह स्टेडियम सायं 7 बजे प्रस्तुति देंगे। आतिशबाजी के साथ महोत्सव का समापन होगा।
Published on:
30 Jan 2023 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
