
तवे सी तपी धरा, प्रदेश के इस इलाके में दो डिग्री और चढ़ा तापमान
कोटा. कोटा शहर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिन में लू के थपेड़े चल रहे हैं तो रात भी तपने लगी है। गुरुवार को भी पारा दो डिग्री और चढ़ गया। भीषण गर्मी के चलते सुबह-शाम ही लोग घरों से निकल पा रहे हैं।
गर्मी का असर सुबह 8 बजे से शुरू हो जाता है, दोपहर में हालात और खराब हो जाते हैं। लोग पसीने से तरबरत हो रहे हैं। सूर्य के प्रचंड रूप के कारण धरती तवे सी तपने लगी है।
लू चलने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, हाड़ौती में हीट-वेव यानी लू चलने के आसार रहेंगे। अधिकतम तापमान 44.8 व न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 18 किमी प्रति घंटे रही।
हाड़ौती के अन्य जिलों बारां, बूंदी व झालावाड़ में भी भीषण गर्मी का दौर बना हुआ है। दिन के साथ रातें भी गर्म हैं। पंखे-कूलर बेअसर हो गए हैं। लोगों को न दिन में चैन है न रात में।
Published on:
21 May 2020 09:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
