कोटा मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता सक्सेना ने बताया कि झालावाड़ निवासी तीन माह का शिशु 2 अक्टूबर को अस्पताल में खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत पर भर्ती हुआ। शिशु का सैंपल 9 अक्टूबर को लिया गया, जिसमें मेडिकल कॉलेज लैब ने एचएमपीवी वायरस की पुष्टि की। इसके बाद शिशु का विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चला।