
important news: कोटा में दौड़ी प्रदेश की पहली सीएनजी सिटी बस
important news : कोटा. सरकारी बसों का भले ही सीएनजी से संचालन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन कोटा शहर में पहली 20 सीटर सीएनजी सिटी बस का संचालन शुरू हो गया। यह बस स्टेशन से सब्जीमंडी होते हुए खड़े गणेशजी मार्ग पर चलेगी। बस मालिक संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बस को हरी झंडी दिखाकर स्टेशन से रवाना किया। इसके साथ ही प्रदेश की पहली सीएनजी सिटी बस शहर की सड़कों पर दौड़ी पड़ी।
ये भी रहे मौजूद
सीएनजी बस को स्टेशन से रवाना करते समय साहु के साथ संघ के अजय राठौर, कोटा-कैथून बस एसोसिएशन के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद, सिटी मिनी बस एसोसिएशन के महासचिव सादिक हुसैन व बस संचालक नफीस खान समेत अन्य उपस्थित रहे।
शहर में 100 के करीब बसें
संघ अध्यक्ष साहू ने बताया कि शहर में करीब 100 और प्रदेश भर में 10 हजार सिटी बसें संचालित की जा रही हैं। लेकिन अभी तक जयपुर, जोधपुर व प्रदेश के अन्य किसी भी शहर के सिटी बस संचालकों ने सीएनजी बस का संचालन शुरू नहीं किया है। नगरीय परिवहन में यह प्रदेश की पहली सिटी मिनी बस है। अन्य बस मालिकों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। बस मालिक नफीस खान के अनुसार पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बस को मंगवाया गया है। इसमें 20 सवारियां बैठ सकती है। स्टेशन से सब्जीमंडी होते हुए खड़े गणेशजी मार्ग पर बस को चलाया जाएगा।
इनका है कहना
अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी दिनेश सिंह सागर ने बताया कि कोटा में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता है। नगरीय परिवहन में यह सीएनजी संचालित यह पहली बस है। अन्य बस संचालक भी इससे प्रोत्साहित होंगे। इससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। साथ यह किफायती भी है।
Published on:
01 Feb 2022 11:38 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
