4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम, बढ़ी नीबू की खटास, तीखी हुई शिमला मिर्च

सर्दियों में सब्जियों की आवक घटने से भाव में 25 फीसदी तक का उछाल आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 26 Nov 2017, 3:07 PM IST

prices of vegetables, Increased prices of vegetables, Vegetable News, Fruit Market In Kota, Vegetable Market In Kota, Market Association Kota, Vegetable Market In Rajasthan, Rajasthan Patrika Kota, Kota Rajasthan Patrika

Increased prices of vegetables in kota

कोटा में मांग के अनुरूप आवक नहीं होने से तरकारी के दामों में इन दिनों फिर से तेजी आ गई। दो दिन में तरकारी के दामों में 25 फीसदी तक की तेजी आई है। गृहिणियां मंडियों में सब्जी खरीदने पहुंच रही हैं तो सौ रुपए में दो वक्त की ही सब्जी आ रही है।

Read More: इस शाही पैलेस में झपकी भी नहीं ले सकता सिक्योरिटी गार्ड, सोए तो भूत देता है ये सजा

रुलाने लगा प्याज

सब्जी व्यापारियों ने बताया कि एक सप्ताह से प्याज के दामों में लगातार तेजी बनी हुई है। वर्तमान में प्याज रिटेल में 30-40 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि एक सप्ताह पूर्व तक प्याज 15-20 रुपए प्रति किलो के भाव में बिक रहा था। व्यापारियों ने बताया कि नासिक के प्याज की आवक बंद हो गई। मध्यप्रदेश का प्याज बिकने आ रहा है, जो ऊंचे भाव में बिक रहा है।

Read More: उमा भारती हुईं बीमार, ट्रेन पकड़ने के लिए नहीं हो सकीं खड़ी, व्हील चेयर से पार की पटरियां

टमाटर सुर्ख, तीखी हुई मिर्च

इन दिनोंं टमाटर के भाव सुर्ख हो गए हैं। रिटेल में 25 रुपए किलो बिक रहा है, जबकि सप्ताहभर पहले नासिक के टमाटर की आवक होने से भाव 20 रुपए किलो बोले जा रहे थे। हरी मिर्च तीखी होकर 30 रुपए किलो रिटेल में बिक रही है, जबकि दो दिन पहले ही हरी मिर्च 20 रुपए किलो बिक रही थी। नींबू की खटास 40 रुपए किलो तक पहुंच गई। फूल गोभी 25-30 रुपए किलो, बैंगन 25 रुपए किलो, अदरक 40 रुपए किलो तक बिक रहा है।

Read More: कोटा में ट्रक से भिड़ा ऑटो, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के दफ्तर तक मचा हड़कंप

मांग के अनुरूप नहीं आ रही तरकारी

थोक फ्रूट एंड वेजीटेबल मर्चेंट यूनियन के महासचिव संतोष मेहता ने बताया कि इन दिनों मांग के अनुरूप तरकारी की आवक नहीं हो रही। सर्दी का असर देरी से शुरू होने से सब्जियों का उत्पादन कम हो रहा है। वहीं बाहर से भी पर्याप्त मात्रा में आवक नहीं हो रही। सर्दी का असर बढऩे लगेगा तो उत्पादन में इजाफा होगा।