9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झटका : PM किसान सम्मान निधि पोर्टल से राजस्थान के 13 लाख किसान हटाए गए, जानिए क्या है कारण

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) में अपात्र किसानों ने भी बेजां लाभ उठा लिया है। नियमों के विपरीत सम्मान निधि की राशि लेने वाले किसानों पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। अब की जांच में प्रदेश में 16.76 लाख किसानों को इस योजना में अपात्र माने गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Suman Saurabh

Feb 18, 2024

farmers_.jpg

कोटा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) में अपात्र किसानों ने भी बेजां लाभ उठा लिया है। नियमों के विपरीत सम्मान निधि की राशि लेने वाले किसानों पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। अब की जांच में प्रदेश में 16.76 लाख किसानों को इस योजना में अपात्र माने गए हैं। इसमें से करीब 13 लाख किसानों के नाम पोर्टल से हटा दिए हैं। शेष3.80 लाख किसानों की जांच प्रक्रियाधीन है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान नि धि योजना में आवेदन पात्र है या नहीं, इसकी जांच के लिए केन्द्र सरकार ने त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू की है। इसमें प्रदेश स्तर, जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग कमेटियां जांच कर रही है। इसमें जिन किसानों ने इस योजना के लाभ के लिए आवेदन किया है, उनके दस्तावेजों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। जिसमें यह खुलासा हुआ है।

3.80 लाख किसानों की चल रही जांचवर्ष 2021-22 में राज्य में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का 73.27 लाख किसान फायदा उठा रहे थे। जांच के बाद साल2023-24 में यह संख्या घटकर 56.51 लाख ही रह गई। यानि 16.76 लाख किसानों को योजना में अपात्र माना गया और अपात्र किसानों के नाम पोर्टल से हटाए गए।

यह भी पढ़ें : स्वच्छता सर्वेक्षण में किरकिरी के बाद नगरीय विकास विभाग का सफाई पर ध्यान

रिपोर्ट- हाबूलाल शर्मा