
जेकेलोन अस्पताल के बाहर मंगलवार देर रात दो युवकों को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर अज्ञात लोगों ने दो मोबाइल लूट लिए। परिजनों को घटना का पता सुबह अस्पताल के बाहर बेहोशी की हालत में दोनों युवकों के मिलने पर चला। बेहोशी की हालत में दोनों युवकों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्टेशन क्षेत्र निवासी महिला भावना ने बताया कि बहू की डिलेवरी होने पर जेकेलोन में भर्ती कराया था। मंगलवार रात करीब 11 बजे बेटा चिराग जीजा सवाईमाधोपुर निवासी दीपक दोनों अस्पताल में दवाईयां देकर अस्पताल के बाहर सोने चले गए। दोनों अस्पताल के बाहर आकर बैठक गए और मोबाइल देखने लग गए। इसी दौरान दो युवक आए और कहा कि हमारे चाय पी लो हमारे पास ज्यादा आ गई। पहले दोनों ने चाय पीने से मना कर दिया, लेकिन बार-बार आग्रह करने पर उन्होंने चाय पी ली। चाय पीने के बाद बेहोश हो गए। सुबह बेहोशी की हालत में मिलने पर पता चला की दोनों के मोबाइल अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए।