7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया का सीएम गहलोत पर निशाना, लगाया ये आरोप

कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया है। सिंधिया ने शनिवार शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि गहलोत तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर भ्रम फैला रहे हैं।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Kirti Verma

Sep 17, 2023

jyoti.jpg

कोटा /पत्रिका . कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया है। सिंधिया ने शनिवार शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि गहलोत तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर भ्रम फैला रहे हैं। आज तक राज्य सरकार ने प्रस्तावित 440 हेक्टेयर में से केवल 33.4 हेक्टेयर भूमि एयरपोर्ट अथाॅरिटी के पक्ष में आवंटित की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथाॅरिटी द्वारा कई स्मरण पत्र भेजने के बाद भी राज्य सरकार ने शेष भूमि के डायवर्जन की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं की है। जबकि इस मामले में जो भी राशि जमा करवाई जानी है वह राज्य के एक विभाग से दूसरे विभाग में ही जमा होनी है।

उन्होंने लिखा कि हमने अपनी ओर प्रस्तावित साइट के टोपोग्राफिकल सर्वे कर लिया है। सोइल टेस्टिंग करवाकर रिपोर्ट आगे की कार्यवाही के लिए भेज दी गई है। पर्यावरणीय मंजूरी प्राप्त करने के काम प्रारंभ कर दिया गया है। जनसुनवाई के लिए पर्यावरणीय प्रभाव आकलन रिपोर्ट को 6 जुलाई को राज्य के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल कार्यालय में जमा कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : सीएम गहलोत के भाई की दुकान का चोरों ने तोड़ा ताला, पर चोरी करने में रहे नाकाम, पुलिस चुप

जनसुनवाई की प्रक्रिया भी 25 अगस्त को कर ली गई है। अर्किटेक्चरल और इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य द्वारा जमीन सौंपने की प्रक्रिया को आगे पीछे कर रही है। राज्य सरकार द्वारा लड़खड़ाती गति से किया जा रहे कार्य के कारण ही हवाई अड्डे के विकास की प्रक्रिया में देरी हुई है। इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री गहलोत को राज्य में नागरिक उड्डयन के विकास में सबसे कम दिलचस्पी है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan CI Transfer list: देर रात 44 थानाधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट