
पटरी पार करते समय टै्रन से कटकर मौत
केशवरायपाटन. दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन पर अरनेठा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई।
पुलिस ने बताया कि अरनेठा गांव निवासी गिरिराज गुप्ता (५५) देर रात को रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा। रेलवे पटरी पार करते समय रेल की चपेट में आ गया। पुलिस ने शनिवार सुबह शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामल की जांच में जुटी है।
Published on:
16 Mar 2019 11:51 am
