6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

नड्डा की क्लास से वसुंधरा राजे गायब, स्वागत की मची होड़

भाजपा अध्यक्ष नड्डा कोटा पहुंचे, ले रहे कोटा-बूंदी के पदाधिकारियों की बैठक

Google source verification

कोटा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे कोटा पहुंचे। नड्डा का एयरपोर्ट से डीसीएम रोड तक जोरदार राजस्थानी परम्परा के अनुसार जोरदार स्वागत किया गया। लघु औद्येागिक क्षेत्र में जिस होटल में बैठक रखी थी, जहां महिला कार्यकर्ताओं ने फूलों की बरसात कर नड्डा का स्वागत किया। स्वागत से गद्गद होकर नड्डा हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते रहे।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के शामिल नहीं होने की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रही। झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह बैठक में शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने नड्डा साफा पहनाकर स्वागत किया। मंच पर राजस्थान के प्रभारी अरूणसिंह भी मौजूद है। नड्डा पहली पारी में कोटा शहर, कोटा देहात तथा बूदी जिले के पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। वे कोटा और बूंदी जिले की एक-एक विधानसभा क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी ले रहे हैं। बूथ प्रबंधन को लेकर पदाधिकारियों से सवाल-जवाब किए।
अग्रिम पंक्ति में दिखे दावेदार
नड्डा की क्लास में अग्रिम पंक्ति में ज्यादातार दावेदार बैठके हुए नजर आए। आगे की पंक्ति में पूर्व कृषि प्रभूलाल सैनी, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, मदन दिलावर, चन्द्रकांता मेघवाल, अशोक डोगरा, प्रदेश मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व विधायक भवानीसिंह राजावत आदि बैठे हुए थे।