
मुकेश शर्मा/कोटा। हैरिटेज चंबल रिवर फ्रंट में दुनिया की सबसे बड़ी घंटी बनाने से पहले ही निर्माता देवेन्द्र आर्य ने पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं। पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर वे दुनिया के ऐसे अकेले इंजीनियर बन गए हैं, जिनके नाम एक ही मोन्यूमेंट से पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने देवेन्द्र आर्य के नाम पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले इंजीनियर का भी रिकॉर्ड दर्ज किया है। घंटी की ढलाई के बाद यह विश्व की सबसे बड़ी घंटी के रूप में छठा वर्ल्ड रेकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा सातवां वर्ल्ड रेकॉर्ड दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल कॉस्टिंग का रेकॉर्ड भी आर्य के नाम दर्ज किया जाएगा।
ये बने रिकॉर्ड
1. ज्वाइंटलैस चैन के रूप में दर्ज किया गया है।
2. एक शेड में धातु पिघलाने वाली 35 भटि्टयों एक साथ लगाकर बनाया गया है।
3. घंटी निर्माण के बनाया गया 65 मीटर ऊंचा शेड दुनिया में अब तक सबसे ऊंचा शेड है।
4. घंटी ढालने के लिए बनाया गया 3 डी टेक्नोलॉजी का फाइबर (मदर) पैटर्न भी दुनिया का सबसे बड़ा मदर पैटर्न के रूप में दर्ज किया गया है।
5. घंटी ढालने के सांचे को सिलिका सैंड से केमिकल प्रोसेस कर पत्थर जैसा कठोर बनाने को भी रेकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया है।
स्टील मैन के नाम से है पहचानदुनिया की सबसे बड़ी घंटी बना रहे इंजीनियर देवेन्द्र आर्य स्टील मैन के नाम से विख्यात है। वे 22 देशों में 68 और भारत में 122 स्टील प्लांट्स लगा चुके हैं।
घंटी बनने से पहले ही लंदन बुक ऑफ रेकार्ड्स ने पांच रेकॉर्ड दर्ज किए हैं। एक मोन्यूमेंट के पांच रेकॉर्ड बनाने को लेकर भी एक रेकॉर्ड बन गया है। घंटी ढलाई के बाद इसमें दो वर्ल्ड रेकॉर्ड और जुड़ जाएंगे।
देवेन्द्र आर्य, प्रोजेक्ट डिजाइनर, वर्ल्ड बिगेस्ट बेल ऑन रिवर फ्रंट
Published on:
11 Aug 2023 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
