10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो लाख रूपए की धूम्रपान सामग्री बरामद, चार गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण व कोटा शहर पु्लिस ने दो मामले में चार जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपए की धूम्रपान व तंबाकू सामग्री बरामद की।

less than 1 minute read
Google source verification
 2 लाख रुपए की धूम्रपान व तंबाकू सामग्री बरामद

दो लाख रूपए की धूम्रपान सामग्री बरामद, चार गिरफ्तार

कोटा. कोटा ग्रामीण व कोटा शहर पु्लिस ने दो मामले में चार जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपए की धूम्रपान व तंबाकू सामग्री बरामद की।

Read More: मकबरा थाना क्षेत्र में कफ्र्यू बढ़ाने का विरोध, देर रात चौकी पर जमा हुई भीड़


सीमलिया पुलिस ने गुरुवार को कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से धूम्रपान सामाग्री संगह करने और बेचने के मामले में तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण राजन दुष्यंत ने बताया कि सीमलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने सूचना पर दुकानदार मनोज जैन, हुकुमचंद जैन व चन्द्रमोहन जैन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपए की धूम्रपान सामग्री जब्त की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

कॉलोनी में एंट्री के लिए बंधी नहीं दी तो सब्जी विक्रेता से की मारपीट


इसी तरह कोटा सिटी में गुमानपुरा पुलिस ने गुरूवार को एक जने को गिरफ्तार कर उससे २ कट्टों में भरी अवैध धूम्रपान सामग्री बरामद की। थानाधिकारी मोनज सिकरवार ने बताया कि कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के रिद्धि-सिद्धि नगर निवासी सुरेश अग्रवाल गुरूवार को दो कट्टे लेकर जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, तो वह घबरा गया। पुलिस ने उसके पास 2 कट्टों की तलाशी ली तो उनमें पुलिस ने बड़ी मात्रा में धूम्रपान व तंबाकू युक्त सामग्री मिली। पुलिस ने सामग्री बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि जब्त सामग्री की कीमत एक लाख रुपए से अधिक है।