28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, मंत्री विजय शाह की ‘जुबान’ को फिनायल और वाइपर से किया साफ किया

कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ शर्मनाक बयानबाजी करने वाले मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री विजय शाह के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 15 May 2025, 9:23 PM IST

kota congress protest

कोटा। कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ शर्मनाक बयानबाजी करने वाले मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री विजय शाह के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस सदस्य क्रांति तिवारी के नेतृत्व में कर्यकर्ताओं ने तलवंडी चौराहे पर शाह का 10 फीट ऊंचा और 10 फीट लंबी जुबान का कट आउट बनाया और उसे मंत्री की गंदी जुबान बताते हुए फिनायल और वाइपर से साफ किया। अनूठे प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

तिवारी ने कहा कि मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह बहुत निंदनीय है। मंत्री ने जिस तरीके की भाषा का इस्तेमाल किया है वह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की छोटी मानसिकता को दर्शाता है।

शर्मनाक बयानबाजी के बाद भी मंत्री को पद से नहीं हटाया गया, जबकि नैतिकता के आधार पर ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। भाजपा को और मध्य प्रदेश की सरकार को शाह को तुरंत प्रभाव से पार्टी से बाहर निकालना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग