8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा मंडी 02 दिसम्बर 2021: लहसुन व सरसों में तेजी रही

कोटा भामाशाह मंडी में गुरुवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 20 हजार बोरी की आवक हुई। मंडी में गुरुवार को धान की नीलामी स्थिगित रही। सरसों में 100 रुपए की तेजी रही।

2 min read
Google source verification
कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

कोटा मंडी 02 दिसम्बर 2021: लहसुन व सरसों में तेजी रही

कोटा. भामाशाह मंडी में गुरुवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 20 हजार बोरी की आवक हुई। मंडी में गुरुवार को धान की नीलामी स्थिगित रही। सरसों में 100 रुपए की तेजी रही। लहसुन की आवक करीब 2500 कट्टे की रही। लहसुन में 150 रुपए की तेजी रही। लहसुन 500 से 5150 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

Read More: बार-बार मावठ ने बिगाड़ी किसानों की गणित

भाव: गेहूं मिल 1950 से 2010, गेहूं टुकड़ी एवरेज 2000 से 2051, गेहूं बेस्ट टुकड़ी 2050 से 2101, सोयाबीन 5200 से 6450, सरसों 6850 से 7200, धान सुंगधा 2400 से 2650, धान पूसा वन 2500 से 2651, धान (1509) 2700 से 3050, धान (1718) 3000 से 3150, धान (1121) 3000 से 3250, मक्का 1450 से 1770, अलसी 8500 से 9200, तिल्ली 9500 से 11000, ग्वार 5000 से 5300, मैथी 5500 से 6500, कलौंजी 16000 से 18000, जौ 1800 से 2050, ज्वार 1200 से 2000, मसूर 5000 से 5400, मूंग हरा 6000 से 6500, चना देशी 4300 से 4500, चना गुलाबी 4400 से 4500, चना मौसमी 4200 से 4500, चना कांटा 4200 से 4300, चना डंकी 4000 से 4200, उड़द पुराना 2000 से 6500, उड़द नया 5500 से 7000, धनिया पुराना रेनडेमेज 5500 से 6000, धनिया बादामी 6000 से 6800, धनिया ईगल 6800 से 7400, धनिया रंगदार 7500 से 8000 रुपए प्रति क्विंंटल रहे।

खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन): सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 2185, चम्बल 2170, सदाबहार 2060, किचन लाइट 1980, दीपज्योति 2080, सरसों स्वास्तिक 2800 अलसी 2850 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2700, स्वास्तिक निवाई 2400, कोटा स्वास्तिक 2320, सोना सिक्का 2570 रुपए प्रति टिन।

देसी घी: मिल्क फूड 6050, कोटा फ्रेश 5950, पारस 6100, नोवा 6200, अमूल 6600, सरस 6700, मधुसूदन 6400 रुपए प्रतिटिन
वनस्पति घी: स्कूटर 1800, अशोका 1800 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3690-3770 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल: बासमती चावल 8000-10000, पौना 5200-6000, डबल टुकड़ी 4400-5000, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 7500-8500, पौना 3500-4500, डबल टुकड़ी 3000- 3500, कणी 2500-3000, तुअर 8200-9800, मूंग 7400-7800, मूंग मोगर 8000-8700, उड़द 7500-8500, उड़द मोगर 8000-10000, मसूर 8000-8800, चना दाल 6100-6300, पोहा 2700-3600 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: सोना-चांदी मंदा रहा
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी में मंदी रही। चांदी 1200 रुपए मंदी के साथ 62,800 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 250 रुपए मंदी के साथ भाव 49,100 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 64,000 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 49,100 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 49,350 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 510 रुपए प्रति सैकड़ा, 160 रुपए प्रति प्लेट, 70 रुपए दर्जन।