कोटा. यातायात पुलिस एवं रेपिडो बाइक टैक्सी ( Helmet Sharing Campaign And Rapido Bike Taxi ) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से शहर में हेलमेट शेयरिंग फॉर लाइफ सेविंग जागरूकता अभियान शुरू किया गया। ( Helmet Sharing for Life Savings Awareness Campaign ) योजना का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शहर दीपक भार्गव ने अंटाघर सर्किल से की। यातायात पुलिस उपाधीक्षक विश्नोई ने बताया कि कोटा कोचिंग हब के रूप में पूरे देश में लोकप्रिय है।
Read More: बिना हेलमेट स्कूटर सवार को रोका तो युवक हुआ आग बबूला, बीच चौराहे पर ट्रैफिक कांस्टेबल को पीटा
कोटा लघु भारत के रूप में पूरे देश की छवि को प्रस्तुत करता है। कोटा में अनेक कंपनियां बाइक रेंट पर देने का कार्य करती हैं लेकिन कोई भी कंपनी दुपहिया वाहन के साथ हेलमेट देने का ऑप्शन उपलब्ध नहीं कराती। कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में रावतभाटा के समीप दो कोचिंग छात्रों की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि उनके पास हेलमेट नहीं था। यदि हेलमेट लगा होता तो शायद जान बच सकती थी। बाइक चालक व सवारों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं करना चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो कि कानून का पालन करना चाहते हैं लेकिन किसी कारणवश हेलमेट लेकर नहीं आए हैं उनके लिए यातायात पुलिस कोटा द्वारा एक अभिनव पहल की गई है।
Read More: तीस्ता नदी हादसा: NDRF के हाथ खड़े करने के बाद नौसेना ने संभाला मोर्चा, लोकसभा अध्यक्ष बोले-कुछ भी करो हाड़ौती के बच्चों को ढूंढो
यातायात पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए हेलमेट को अपने गंतव्य तक पहुंचने के उपरांत ट्रैफिक पुलिस के समीपवर्ती कियोस्क पर वापस करना होगा। उन्होंने बताया कि इस संपूर्ण मुहिम का नाम हेलमेट शेयरिंग फोर लाइफ सेविंग रखा गया है। यातायात पुलिस कोटा की इस मुहिम में रैपीडो बाइक टैक्सी ने आगे बढ़कर साथ दिया है और इसके लिए संसाधन उपलब्ध कराएं हैं। रैपीडो बाइक टैक्सी द्वारा इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर फलेक्स लगवाए गए हैं एवं हेलमेट की व्यवस्था की गई है।
Read More: महीनों से बेरोजगार बैठी महिलाओं का फूटा गुस्सा, पंचायत भवन पर ताला ठोक सरपंच को किया बंद
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा एरोड्रम, कोटडी चौराहा, अंटाघर चौराहा, कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप एवं गोबरिया बावड़ी पर बने हुए कियोस्क में हेलमेट रखें जाएंगे। हेलमेट उपयोग करने वाले व्यक्ति के पास लाइसेंस होना अनिवार्य होगा एवं उसे अपने नाम पते, वाहन एवं लाइसेंस नंबर, मोबाइल नंबर की एंट्री रजिस्टर में करनी होगी तथा उपयोग के उपरांत हेलमेट को वापस यातायात पुलिस को लौटाना होगा। जिससे हेलमेट बार-बार उपयोग में आ सकेगा।