17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में एक ही चिता पर दो भाइयों का अंतिम संस्कार: छोटे की मौत की खबर सुनकर बड़े भाई ने भी तोड़ा दम

Kota News: कोटा के बोरखेड़ा में दो सगे भाइयों की कुछ ही देर के अंतराल में मौत हो गई। छोटे भाई की मौत की खबर सुनने के बाद बड़े भाई की भी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों भाइयों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Harshita Saini

Aug 17, 2026

kota brothers death

कोटा में एक ही दिन दो सगे भाइयों की मौत

कोटा के बोरखेड़ा इलाके में रविवार को एक बहुत भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो सगे भाइयों की कुछ ही घंटों के अंतराल में मौत हो गई और फिर एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, पहले 75 साले के दुर्गालाल कुशवाह ने अस्पताल में दम तोड़ा। परिवार को उनकी मौत की खबर देने के बाद जब उनके 80 साल के बड़े भाई गोपाल को यह जानकारी मिली तो उनकी भी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

सुबह बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

दुर्गालाल कुशवाह काफी समय से बीमार चल रहे थे। रविवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों को दुर्गालाल के निधन की जानकारी दी गई। घर में लोग इस दुखद खबर को संभाल ही रहे थे कि कुछ ही देर बाद परिवार के सामने एक और ऐसी घटना हुई, जिसने सभी को झकझोर दिया।

छोटे भाई की मौत की खबर पर बड़े भाई की भी बिगड़ी तबीयत

दुर्गालाल के बड़े भाई गोपाल कुशवाह उस समय घर पर बेड पर आराम कर रहे थे। परिजनों ने उन्हें छोटे भाई के निधन की जानकारी दी। परिवार के अनुसार यह खबर सुनने के कुछ ही देर बाद गोपाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। घबराए परिजन उन्हें तुरंत संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गोपाल को भी मृत घोषित कर दिया। कुछ ही समय में परिवार ने दोनों भाइयों को खो दिया।

एक साथ घर से निकलीं दोनों भाइयों की अर्थियां

एक ही परिवार में थोड़े अंतराल पर दो मौतों से पूरा परिवार और रिश्तेदार गहरे सदमे में आ गए। दोनों भाइयों की अंतिम यात्रा भी एक साथ निकाली गई। बोरखेड़ा मुक्तिधाम में बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और परिचित उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। यहां दोनों भाइयों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना की वजह से इलाके में मातम पसरा हुआ है।