
batting on IPL Match
थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि विज्ञान नगर स्थित पुनर्वास कॉलोनी के एक मकान में IPL 11 आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। इस सूचना पर सर्च वारंट प्राप्त कर स्पेशल टीूम के साथ मिलकर मकान पर दबिश दी। मौके पर जाकर देखा तो मोहम्मद अनीस के मकान के एक कमरे में सट्टा चल रहा था। यहां रविवार को राजस्थान रायल्स व सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। मौके से मकान मालिक मोहममद अनीस,बजरंग नगर निवासी विपिन त्रिकोटिया, श्रीपुरा निवासी दानिश और छावनी निवासी कुरबान को गिरफ्तार किया गया।
सीआई ने बताया कि मौके से 14500 रुपए नकद, 70 मोबाइल,एक एलईडी टीवी, 3 हैड फोन, एक लैबटाप, एक वायस रिकॉर्डर, 4 एटीएम कार्ड,कॉफ्रेंस मशीन व एक्सटेंशन बोर्ड समेत कई उपकरण बरामद किए। वायस रिकॉर्डर में करीब दो करोड़ रुपए के सट्टे के हिसाब की बात है। इसकी जांच की जा रही है।
7 अप्रेल से चला रहे हैं सट्टा
सीआई ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों का कहना है कि 7 अप्रेल को IPL 11 आईपीएल मैच शुरू होने के दिन से ही वे सट्टे की खाईवाली कर रहे हैं। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद की जीत पर 80 पैसे के हिसाब से सट्टा लगाया जा रहा था। साथ ही हर सेशन पर भी सट्टा लगता है। सेशन हर मैच की पहली पारी में 6 ओवर, 10 ओवर, 15 ओवर व 20 ओवर का होता है। जिसमें इन ओवरों में कितने रन बनेंगे इस पर भी सट्टा लगता है। पहले भी कोटा पुलिस किक्रेट मैच पर सट्टा लगाने के मामलों में कार्रवाई कर चुकी है।
Published on:
30 Apr 2018 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
