2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा रेल मंडल : तेजी से होगा ट्रेनों का मूवमेंट

कोटा मंडल के गंगापुरसिटी में यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू हो गया। यहां गंगापुरसिटी-दौसा नई रेल लाइन को जोड़ते हुए आधुनिक तकनीक के रूट रिले इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यह कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का मूवमेंट फास्ट हो जाएगा।  

less than 1 minute read
Google source verification
ggcrii.jpeg

कोटा मंडल के गंगापुरसिटी में यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू हो गया।

कोटा. दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर कोटा रेल मंडल में एलएचबी कोचों की रफ्तार का ट्रायल जारी है। इसके तहत लवान से नागदा के बीच नए कोचों की ट्रेन को अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर ट्रायल किया जा रहा है। यह ट्रायल 6 जनवरी 2021 तक चलेगा। स्पीड ट्रायल के साथ ही गंगापुरसिटी में यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू हो गया। यहां गंगापुरसिटी-दौसा नई रेल लाइन को जोड़ते हुए आधुनिक तकनीक के रूट रिले इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यह कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का मूवमेंट फास्ट हो जाएगा। इसके अलावा मिशन रफ्तार के तहत कई स्थाई रफ्तार प्रतिबंधों को भी हटाने का कार्य किया जाएगा। पश्चिम मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने गंगापुरसिटी यार्ड रिमॉडलिंग का निरीक्षण करने के बाद यह कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले कोटा जंक्शन के यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। मंडल के दो बड़े स्टेशन पर इस बदलाव के होने से ट्रेनों के मूवमेंट में तेजी आएगी। वहीं गंगापुर सिटी-दौसा नई रेललाइन के चालू होने पर कोटा से दिल्ली को ओर जोन वाली मालगाड़ी और यात्री गाडिय़ों का संचालन वाया दौसा होकर भी किया जा सकेगा। कोटा मंडल का गंगापुरसिटी स्टेशन भी जंक्शन बन जाएगा।