11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपहरण कर डेढ़ माह तक किया बलात्कार, बालिका दस्तयाब

कोटा ग्रामीण की एक थाना पुलिस ने डेढ़ माह से गुमशुदा बालिका को मध्यप्रदेश के उज्जैन से दस्तयाब कर लिया। बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर शेल्टर होम में अस्थायी आश्रय दिलाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
युवक के खिलाफ पोक्सो व धारा 3 में मामला दर्ज

अपहरण कर डेढ़ माह तक किया बलात्कार, बालिका दस्तयाब

कोटा ग्रामीण की एक थाना पुलिस ने डेढ़ माह से गुमशुदा बालिका को मध्यप्रदेश के उज्जैन से दस्तयाब कर लिया। बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर शेल्टर होम में अस्थायी आश्रय दिलाया गया है। पुलिस ने बालिका की काउंसलिंग के बाद युवक पर अपहरण, पोक्सो व धारा 3 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: मम्मी-पापा मुझे माफ करना, आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा

बाल कल्याण समिति रोस्टर सदस्य मधुबाला शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात बालिका को पेश किया। बालिका ने काउंसलिंग में बताया कि 20 जून को 25 वर्षीय युवक राकेश उसे बहला फुसलाकर मध्यप्रदेश ले गया। राकेश अपने परिचित से कहकर वहीं पर मकानों की नींव खुदाई व बेलदारी के काम पर लग गया और वहीं पर झुग्गी बनाकर रहने लगा। उसने डेढ़ माह तक उससे बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें: Kota Mandi: गेहूं, सरसों व मैथी में तेजी रही

पुलिस ने बताया कि 21 जून को बालिका के पिता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 20 जून को बालिका घर से गायब हो गई। उसे सभी जगह तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में अनुसंधान किया और बालिका को दस्तयाब करने के लिए पुलिस टीम मध्यप्रदेश भेजी। टीम ने बालिका को गुरुवार को उज्जैन से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने बालिका का मेडिकल व 164 के बयान करवा लिए है। पुलिस आरोपी युवक राकेश की तलाश कर रही है।

टीम ने बालिका को गुरुवार को उज्जैन से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने बालिका का मेडिकल व 164 के बयान करवा लिए है।