कोटा. कोटा जिले में छह विधानसभा सीटों की मतगणना के दौरान भाजपा व कांगे्रस के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होती गई। यहां हाड़ौती में अकेली लाडपुरा विधानसभा सीट से ही महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। इस विधानसभा सीट पर मतों की गणना में एक तरफा खेल चला। लाडपुरा सीट से भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवी ने शुरू से ही मतों की बढ़त बनाए रखी, जो लास्ट तक बढ़ी रही। और आखिरकार कल्पना देवी ने भारी मतों के अन्तर से जीत दर्ज की।
Read more : Rajasthan Election 2018: कोटा जिले में दिलावर, धारीवाल, रामनारायण व संदीप जीते…
कोटा लाडपुरा विधानसभा सीट से भाजपा और कांगे्रस ने बड़ा दांव खेलकर महिला प्रत्याशियों को उतारा। एक तरफ जहां कांगे्रस की गुलनाज गुड्डू मैदान में थी वहीं भाजपा ने कल्पना देवी को मैदान में उतार कर दांव खेला। मंगलवार को मतगणना शुरू होने के साथ दोनों ही दलों के समर्थकों में उत्साह था कि उनका ही प्रत्याशी जीत दर्ज कराएगा। लेकिन काउंटिग के दौरान पहले ही राउण्ड में कल्पना देवी के जीत के संकेत मिल गए। तब कल्पना को 5362 मत मिले जबकि गुलनाज को 3 हजार 756 मत मिले। इस समय तक कल्पना 1606 मतों से आगे थी। इसके बाद तो कल्पना आगे बढ़त बनाए रखीं तो वह बनी ही रही। चौथे राउण्ड में तो कल्पना 22836 मतों पर थी, जबकि गुलनाज गुड््डू 15 हजार 800 मत पर थी।
Read more : छठे राउण्ड में प्रहलाद गुंजल समर्थकों ने मैदान छोड़ा, शांति धारीवाल को दी बधाई…
इस राउण्ड में भी कल्पना 6686 मतों से आगे रही। यहां से कल्पना की जीत का आंकड़ा बढ़ता ही गया और कल्पना के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। 5वें राउण्ड में कल्पना के मतों की संख्या 28173 पहुंच गई जबकि इस समय गुलनाज 18252 मतों पर थीं। इस राउण्ड में कल्पना 9923 मतों से आगे थीं। इसके बाद बड़ा अन्तर 9 राउण्ड में आ गया। इस राउण्ड में कल्पना को 53926 मत मिले तो गुलनाज को 37134 पर रहीं। यहां कल्पना 16612 मतों से आगे थीं। 10वें राउण्ड में कल्पना 59411 मत तथा गुलनाज 41555 मत पर थीं। यहां लीड 17856 पर पहुंच गई। 13वें राउण्ड में कल्पना को 72095 मत मिले तो गुलनाज 52730 पर थीं। यहां जीत का अन्तर 19365 तक पहुंच गया। 16वें राउण्ड में कल्पना को 88367 मत मिले जबकि गुलनाज 71653 मत। यहां जीत का अंतर 16654 पर पहुंच गया। 19वें राउण्ड में कल्पना को 104042 तथा गुलनाज को 82237 मत मिले। इस लास्ट राउण्ड में कल्पना ने 21805 मतों से जीत दर्ज की।
Read more : रूझानों के बीच बजते रहे ढोल..समर्थकों का उत्साह चरम पर…
गौरतलब है कि भाजपा ने लम्बी जद्दोजहद और तगड़े विरोध के बीच कल्पना देवी को लाडपुरा से प्रत्याशी बनाया था। वहीं कांग्रेस ने भी गुलनाज को प्रत्याशी बनाया था। हाड़ौती में यह अकेली सीट है, जिस पर दोनों ही पार्टी से महिला प्रत्याशी आमने-सामने रही। खास बात यह है दोनों प्रत्याशी ही राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। इनकी पहचान अपने पतियों की वजह से ही रही है।