
कोटा .
नए अस्पताल में बुधवार रात इमरजेंसी में देर से ड्यूटी पर आने को लेकर हुए विवाद के बाद रेजीडेंट डॉक्टर्स ने सहायक आचार्य से धक्का-मुक्की व मारपीट कर दी। इस दौरान अस्पताल में काफी देर तक हंगामा होता रहा। मामले में दोनों पक्षों में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
रेज़िडेंट डॉक्टर लेट आने से सहायक आचार्य नाराज हो गए जिससे दोनों में हाथापाई हो गयी | चर्म रोग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अक्षय जैन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वे नाइट ड्यूटी पर थे।
Read More: कोटा सेंट्रल जेल की 'आंख' बंद, खूंखार अपराधी तक पहुंच रहा मोबाइल और नशीला पदार्थ, तैयार हो रही जुर्म की रणनीति
इमरजेंसी में मेडिसिन विभाग के रेजीडेंट डॉ. प्रकाश की ड्यूटी थी। वे जब रात 10.00 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे तो उन्होंने रेजीडेंट विभाग के इंचार्ज डॉ. मनोज गुप्ता को फोन किया। उन्होंने रेजीडेंट के सीनियर डॉ. राजेश वासवानी से पूछा।
Read More: कोटा में बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का जुर्माना वसूला, 440 उपभोक्ता निशाने पर
डॉ. वासवानी ने बताया कि प्रकाश थोड़ी देर में ड्यूटी पर आएंगे। डॉ. प्रकाश आए और बताया कि उन्होंने रेजीडेंट डॉ. विनोद जाटव को देरी से आने की सूचना दे दी थी। डॉ. विनोद से पूछा तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। इस पर प्रकाश गुस्सा हो गया और दोनों ने मिलकर मुझसे धक्का-मुक्की की। शर्ट का कॉलर पकड़ा।
Read More: सावधान! ब्लैक लिस्टेड हैं राजस्थान के ये 24 ई-मित्र कियोस्क, भूलकर भी यहां से न करें लेन-देन
छीनाझपटी में चेहरे पर खरोंच आई। हंगामे की सूचना पर अस्पताल चौकी से भी पुलिस आ गई। इधर, महावीर नगर थाने के एएसआई बाबूलाल मीणा ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दी है। मामले की जांच कर रहे हैं।
Published on:
15 Mar 2018, 4:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.