
Loco Pilot Dies In Suspicious Condition: कोटा के डकनिया तालाब रेलवे स्टेशन के निकट एक लोको पायलट की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। दुर्घटना में लोको पायलट का सिर धड़ से अलग हो गया। जीआरपी ने बताया कि लोको पायलट अजमेर निवासी हाल निवास कुन्हाड़ी मनीष शर्मा (49) मंगलवार को ड्यूटी ऑफ होने के बाद घर नहीं पहुंचे। इस पर तलाश शुरू की गई।
इधर, पेट्रोलिंग के दौरान रेलवे कर्मियों को झाड़ियों में एक शव नजर आया, जिसका सिर और धड़ अलग हो चुका था। उन्होंने स्टेशन मास्टर और जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद किया।
शव की शिनाख्त मृतक के पर्स में मिले आईडी कार्ड से हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
6 Feb 2025, 8:11 AM IST
Published on:
6 Feb 2025, 8:11 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.