4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने राजस्थान में चुनाव जीतने के लिए चली अब ये चाल

गुजरात चुनावों में युवा नेताओं से परेशान भाजपा ने राजस्थान में अभी से चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 25 Oct 2017, 4:48 PM IST

BJP

Lokendra Rajawat Nominated BJYM State coordinator

गुजरात चुनावों में युवा मतदाताओं के आक्रोश का सामना कर रही भारतीय जनता पार्टी को डर है कि कहीं राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भी युवा मतदाता उसका चुनावी गणित ना बिगाड़ दें। इसलिए भाजपा ने युवाओं को साधने के लिए अभी से बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। युवाओं को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने यूथ चला बूथ अभियान की शुरुआत की है। जिसका प्रदेश संयोजक कोटा देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह राजावत को बनाया गया है।

Read More: नोटबंदी के बाद सरकार ने बनाई ये घातक प्लानिंग, कभी भी हो सकती है लागू

फजीहत से बचने का निकाला फार्मूला

सीआरपीसी एक्ट में संशोधन के जरिए भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने की कोशिश करने वाला बिल विधानसभा में लाने के बाद राजस्थान बीजेपी चौतरफा आलोचनाओं से घिर गई है। इससे पहले जयपुर में मंदिर तुड़वाने का मामला रहा हो या फिर युवाओं को रोजगार देने का मसला, सभी में बीजेपी की खूब फजीहत ही हुई है। छात्रसंघ चुनावों में भाजपा समर्थित छात्रनेताओं को छात्रों ने नकार दिया था। सिर्फ कोटा विश्वविद्यालय में ही छात्रसंघ अध्यक्ष समेत सभी पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई थी।

Read More: जुआ खेलते हुए पकड़ा गया बीजेपी का ये दिग्गज नेता, पुलिस ने बरामद किए 4.24 लाख रुपए

राजस्थान में शुरू होगा ये अभियान

राजस्थान में लगातार हो रही फजीहत और युवाओं के आक्रोश से निपटने के लिए पार्टी संगठन ने विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को दोबारा पार्टी से जोड़ने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। जिसकी जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपी गई है। राजस्थान के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए युवा मोर्चा 'युवा चला बूथ' अभियान चलाएगा। जिसके लिए भाजयुमो ने प्रदेश संयोजक और संभाग प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी है।

Read More: इस खबर को पढ़ने के बाद हेलमेट लगाए बिना घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे आप

कोटा पर फिर जताया भरोसा

भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदें एक बार फिर कोटा पर ही टिकी हैं। इसीलिए पार्टी नेतृत्व ने युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए शुरू होने वाले युवा मोर्चा के यूथ चला बूथ अभियान का नेतृत्व भी कोटा के युवाओं के हाथ सौंपने का फैसला लिया है। कोटा देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह राजावत को इस अभियान का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। वहीं विकास गुप्ता को बीकानेर संभाग का प्रभारी, निर्मल गहलौत को जयपुर, प्रखर कौशल को कोटा, सुरेश चौधरी को उदयपुर , हेमराज टोडावता को अजमेर , आइदान सिंह को जोधपुर और जयंत यादव को भरतपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया है। संभाग प्रभारियों को प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी भी दी गई है।