4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
maha shivratri: त्रिनेत्र एक नजर दिख जाएं तो कामना पूरी हो जाए, महादेव के दर्शनों को उमड़ पड़े शिवभक्त
Play video

maha shivratri: त्रिनेत्र एक नजर दिख जाएं तो कामना पूरी हो जाए, महादेव के दर्शनों को उमड़ पड़े शिवभक्त

कहीं हर-हर महादेव की गूंज, कहीं शिव पंचाक्षर स्त्रोत ओम नम: शिवाय: के जयकारे। हवन, पूजन, रुद्राभिषेक, शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 13 Feb 2018, 4:46 PM IST

कोटा . कहीं हर-हर महादेव की गूंज, कहीं शिव पंचाक्षर स्त्रोत ओम नम: शिवाय: के जयकारे। हवन, पूजन, रुद्राभिषेक, शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब और दर्शन के लिए लंबी कतारें। इसी तरह मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि मनाई गई। लोगों ने शहर के विभिन्न मंदिरों पर जाकर भोले का पूजन किया। आक धतूरे, बिल्वपत्र व अन्य वस्तुएं अर्पित की। शिवालयों पर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए।

 

maha shivratri special : आखिर भोलेनाथ क्यों पीते हैं भांग, क्या है उनका इससे नाता…जानने के लिए पढि़ए खबर


थेकड़ा शिवपुरीधाम में संत सनातनपुरी महाराज के सानिध्य में 525 सहस्त्र शिवलिंग का अभिषेक किया। यहां दिनभर श्रद्धालुओं का पूजा-अर्चना का दौर चला। मंदिर में बाद में मेला लगा। शाम को मंदिर में बाबा भोलेनाथ की झांकी सजाई गई। इसके अलावा शहरभर में कावड़ यात्रा व शिव बारात निकाली गई। हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी। शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक कर विशेष झांकियां सजाई गई। प्रतियोगिताएं व भंडारे हुए। गेपरनाथ, चन्द्रसल, शिवपुरी धाम, तालाब की पाल स्थित सत्येश्वर महादेव मंदिर में मेले भरे गए।