6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

मंडाना पुलिस ने फिर पकड़ा अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा, दो तस्कर गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण के मंडाना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Google source verification

कोटा ग्रामीण के मंडाना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार कट्टों में भरा डोडा चूरा सहित वाहन को जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें: घर से निकलते ही फल विक्रेता गायब, सडक़ पर मिली साइकिल व फटा शर्ट, परिजनों को अपहरण की आशंका

थानाधिकारी श्यामाराम ने बताया कि मंडाना में हाइवे पर स्थापित चैक पोस्ट पर वाहन चैकिंग के दौरान झालावाड़ की तरफ से कार आती दिखाई दी। उसे रोककर चालक व साथी से पूछताछ की तो संतोषपूर्ण जवाब नहीं दे पाए। दोनों अलग-अलग बाते बताने लगे तो संदेह होने पर कार की तलाशी ली गई तो डिग्गी व बीच वाली सीट में प्लास्टिक के चार कट्टों में डोडा चूरा भरा पाया गया। डोटा चूरा का वजन 76 किलो 200 ग्राम निकला। पुलिस ने डोडा चूरा व वाहन जब्त कर आरोपियों ब्यावर जिले के सुथारों का बास आरसलाई निवासी पूनाराम (38) व मनलाल (63) को गिरफ्तार कर लिया।