2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 माह पहले घर छोड़ कर भागा छात्र पुलिस को मिला गुडग़ांव में, जानिए क्या थी घर छोड़ने की वजह

कोटा. महावीर नगर थाना क्षेत्र से करीब 8 माह लापता छात्र गुडग़ांव में मिला। जिसे पुलिस ने सोमवार को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Dec 26, 2017

Abhishek Narayan

कोटा .

महावीर नगर थाना क्षेत्र से करीब 8 माह लापता छात्र गुडग़ांव में मिला। जिसे पुलिस ने सोमवार को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हैड कांस्टेबल महावीर प्रसाद ने बताया कि झारखंड निवासी अभिषेक नारायण (18) यहां परिजात कॉलोनी स्थित मकान में किराए से रहकर मेडिकल की कोचिंग कर रहा था। छात्र के पिता अशोक नारायण ने 9 अप्रेल को इसकी गुमशुदगी दर्ज कवाई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने काफी मशक्कत की लेकिन मोबाइल बंद होने से उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। पत्रिका में भी 1 मई को प्र‍काशित अखबार में भी उसकी गुमशुदगी की खबर छपी थी। जिसमें उसके 22 दिन से लापता होना दर्शाया गया था।

Read More: कोटा में भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मोत्सव पर किसी ने लिया नेत्रदान का संकल्प तो किसी ने किया रक्तदानऔर धूमधाम से मनाया वाजपेयी जी का जन्मोत्सव

लेकिन कुछ समय पहले उसने आधार कार्ड ने नई सिम लेकर उसका उपयोग किया। जिसके आधार पर उसका पता गुडग़ांव में आया। जिसे पुलिस वहां से लेकर आई। पुलिस ने बताया कि अभिषेक वहां एक कॉल सेंटर में नौकरी कर रहा था।

Read More: वैरी स्मार्ट: कोटा के चोर खाते हैं काजू-बादाम, तेल के पीपे तक नहीं छोड़ते, व्यापारी बोले - कुछ कीजिए एसपी साहब

पूछताछ में उसने बताया कि वह पढ़ाई में कमजोर होने से डिप्रेशन के चलते परिजनों को बिना बताए निकल गया था। पुलिस उसे लेकर कोटा आई। यहां उसके माता-पिता को बुलाकर उसके सुपुर्द किया। अशोक नारायण ने बताया कि एसपी के निर्देशन में महावीर नगर पुलिस ने उनके पुत्र को तलाशने में काफी प्रयास किया। जिस कारण से उनका पुत्र उन्हें सुरक्षित मिल गया। अब वे अपने बेटे को लेकर घर जा रहे हैं।

Read More: दूसरी नोटबंदी की तैयारी में जुटी सरकार, 2000 के नोट की छपाई की बंद, 500 और 200 के नोट पर भी गिरेगी गाज

Story Loader