बोकिल ने बताया कि सुझावों के मुताबिक तीन चरणों में पहले 1000 और फिर 500 और 100 के नोट बंद होने थे, लेकिन सरकार ने कालेधन को खत्म करने के लिए कदम एकसाथ उठा लिया। 85 फीसदी अर्थव्यवस्था बड़े नोटों पर निर्भर थी, इसलिए फौरी मदद को 2000 रुपए के नोट आए। इनकी छपाई अब बंद है। उन्होंने दावा किया कि 500 और 200 के नोट का प्रचलन भी सीमित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े नोटों का प्रचलन पूरी तरह बंद करेगी तभी सुधार का फायदा मिलेगा।