मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व 759.99 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें दरा अभयारण्य, जवाहर सागर अभयारण्य, राष्ट्रीय चंबल घडि़याल अभयारण्य का कुछ भाग शामिल है। टाइगर रिजर्व में 417.17 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र क्रिटिकल टाइगर हेबिटाट यानि कोर एरिया और 342.82 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र बफर एरिया के तौर पर विकसित किया गया है। इस इलाके को 9 मार्च 2013 को टाइगर रिजर्व घोषित किया।इससे पहले इसे नेशनल पार्क घोषित किया गया था।