सर्दी में सेहत के लिहाज से इंसान मौसम के अनुकूल खान-पान शुरू कर देता है, ताकि सर्द हवा का असर शरीर पर कम पड़े। इधर, चिडि़याघर में भी वन्यजीवों को सर्दी से बचाने के लिए नियमित दावत के साथ अलग से खास चीजें मिलाकर दी जा रही हैं। शाकाहारी व मांसाहारी दोनों तरह के वन्यजीवों को सर्दी से राहत के लिए अलग-अलग खाना दिया जा रहा है। शाकाहारी वन्यजीव नियमित भोजन के साथ-साथ पूरी सर्दियां गुड़ और अजवाइन की पार्टी करते हैं।