वन विभाग के अफसर अभी रणथंभौर से टाइगर लाकर मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बसाने की कोशिशों में ही जुटे रह गए, वहीं दूसरी ओर बूंदी में टाइगर पहुंच भी गया। दरअसल हुआ ये कि रणथंभौर का टी-62 टाइगर रणथम्भौर से निकलकर क्वालंजी के रास्ते से एकबार फिर बूंदी जिले के तलवास इलाके के जंगलों में पहुंच गया। बाघ यहां बासी के निकट तीन दिन से अपनी जगह तलाश रहा है। वन विभाग ने पगमार्क लेने के बाद बाघ के बासी के निकट जंगल में मौजूद होने की पुष्टि कर दी है।