17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, विधायक बालमुकुंद आचार्य का रास्ता रोकने पहुंचे थे कांग्रेसी कार्यकर्ता

MLA Balmukund Acharya: राजस्थान के कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक बालमुकुंद आचार्य का रास्ता रोकने की कोशिश कर रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Arvind Rao

May 30, 2025

Congress Worker Arrested in Kota

कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Congress Worker Arrested in Kota: कोटा के नांता थाना क्षेत्र में गुरुवार को बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। ऐसे में विधायक बालमुकंद का रास्ता रोकने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


बता दें कि विधायक आचार्य महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोटा आ रहे थे। तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़गांव के पास उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। पुलिस को इसकी सूचना होने के चलते पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। जैसे ही कांग्रेस नेता विपिन बरथुनिया और नीरज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता रास्ता रोकने पहुंचे, पुलिस ने उन्हें हटाया और शांतिभंग के आरोप में हिरासत में ले लिया।


यह भी पढ़ें : राजस्थान के पूर्व मंत्री का निजी सचिव ‘जासूसी’ के संदेह में पकड़ा: PAK दूतावास से संपर्क… फोन में अनजान नंबर, 7 बार की पाक यात्रा


इस दौरान कुछ कार्यकर्ता जमीन पर लेटकर विरोध जताने लगे, जिन्हें जबरन हटाकर पुलिस वैन में बैठाया गया। सूचना पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की।


इधर, डीएसपी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ता अवरुद्ध कर सार्वजनिक शांतिभंग करने की कोशिश की थी, जिसकी जानकारी पहले ही मिल गई थी। उन्हें मौके से हटाकर गिरफ्तार किया गया।