26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Accident: कार से टकराया ट्रक का टायर, मातम में बदलीं शादी की खुशियां, कांग्रेस नेता ने बताया आंखों देखा हाल

Kota Accident News : कोटा जिले में एक ट्रक का टायर कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार एक 50 वर्षीय व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया। कार चालक सहित तीन अन्य घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं है।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

kamlesh sharma

Jun 26, 2026

Kota Accident

फोटो पत्रिका नेटवर्क

सुल्तानपुर (कोटा)। यहां नेशनल हाईवे-27 पर पोलाईकलां के पास एक ट्रक का टायर कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार एक 50 वर्षीय व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया। कार चालक सहित तीन अन्य घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं है।

सीमलिया थाना अधिकारी नंद सिंह ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रहने वाले और वर्तमान में गुजरात के मेहसाणा में निवास कर रहे पप्पू कुशवाह (50) अपने परिवार के साथ कार से यूपी जालौन स्थित गांव जमरेही में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार उनका बेटा मनीष कुशवाह चला रहा था। वाहन में पप्पू की पत्नी बिरमा देवी एवं बहन राजकुमारी भी सवार थीं।

पोलाईकलां के पास गुरुवार रात साढ़े 11 बजे दूसरी लेन में चल रहे एक ट्रक का टायर अचानक निकलकर कार से टकरा गया। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए काफी दूर तक घसटती चली गई और सड़क किनारे लगी लोहे की रैलिंग से जा टकराई। जिससे चालक सीट के पास बैठे पप्पू कुशवाह का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं कार सवार अन्य तीन लोगों को हल्की चोटें आई।

मृतक के पुत्र मनीष ने बताया कि उनका परिवार मेहसाणा (गुजरात) में पानी-पतासी का व्यवसाय करता है। 28 जून को उसकी मौसी की बेटी की शादी होने के कारण वे गुरुवार दोपहर मेहसाणा से जालौन के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि कार सामान्य गति से चल रही थी, तभी अचानक सामने से आया ट्रक का टायर वाहन से टकरा गया।

पीछे चल रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने संभाली स्थिति

हादसे के समय कार के पीछे कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह भी अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना उनकी आंखों के सामने हुई। उन्होंने पास की फैक्ट्री के कर्मचारियों व ग्रामीणों की मदद से कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला तथा तत्काल 108 एंबुलेंस और सीमलिया थाना में सूचना दी।

सीमलिया 108 एम्बुलेंसकर्मी हंसराज रेगर ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था। धड़ से सिर अलग होने के कारण सड़क पर खून फैल गया था। शव व अन्य घायलों को एम्बुलेंस से कोटा एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। सीमलिया थाना एएसआई शिवराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों सौंप दिया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग