4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों के बंगले की बात नागवार गुजरी तो विधायक गुंजल समर्थकों ने कर दी हद पार….

जीएमए प्लाजा में एक कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़े गुंजल-धारीवाल समर्थक
2 min read
Google source verification
विधायक प्रहलाद गुंजल

कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल

कोटा. पुरानी सब्जीमंडी स्थित जीएमए प्लाजा के सभागार में रविवार को आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम में कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के समर्थक आपस में भिड़ गए। गुंजल समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

अवसर है...muthhiyo में कैद हो जाएंगी खुशियां... विशेष संयोगो के बीच धन तेरस पर दिनभर मुहर्त ही मुहर्त....
जीएमए प्लाजा में रविवार शाम को रूबरू कार्यक्रम चल रहा था। पूर्व मंत्री धारीवाल ने गुंजल से जमीनों और करोड़ों रुपए का बंगला बनाने के संबंध में सवाल उठाया तो गुंजल समर्थक कार्यकर्ताओं ने आपा खो दिया और कार्यक्रम के दौरान ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया।


कोटा में हुए माइन्स अटैक को कुछ ऐसे देखते रहे लोग... क्या आपने देखा..?....


जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद गुंजल समर्थकों ने तीन-चार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभागार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निकाला। बाद में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी यहां पहुंच गए। गुंजल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर की। विवाद बढऩे की आशंका के चलते पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया।

OMG.... कोटा के आसमां में दिखे खजूर के पेड़, उडऩे लगी मछलियां....

कार्यक्रम में मैंने विधायक प्रहलाद गुंजल के आरोपों का जवाब देने के बाद जब तथ्यों के साथ उन पर आरोप लगाना शुरू किया तो वो समझ गए कि करोड़ों के महल का मामला उठाने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इशारा कर हंगामा करवा दिया। गुंजल ने कार्यकर्ताओं को फोन करवाकर बुलवा लिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मारना-पीटना शुरू कर दिया। आयोजकों की भी नहीं सुनी।
शांति धारीवाल, पूर्व मंत्री

OMG.... धरतेरस से पहले कोटा के आसमां से बरसा सोना, देखने जुटे लाखों लोग....जाने क्या हुआ...

दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में कुछ विवाद हुआ था। इसके चलते सर्तकता के तौर पर पुलिस साथ रही। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
पन्नालाल जागिंड, थानाधिकारी, रामपुरा कोतवाली