2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में girls hostel के मालिक और ड्राइवर ने वार्डन के साथ लिफ्ट में किया गंदा काम, जान से मारने की दी धमकी

कोटा के कुन्हाड़ी क्षेत्र स्थित एक गल्र्स होस्टल के मालिक व उसके ड्राइवर ने कुछ दिन पहले होस्टल की वार्डन के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

May 22, 2018

molestation

कोटा में girls hostel के मालिक और ड्राइवर ने वार्डन के साथ लिफ्ट में की अश्लील हरकत, जान से मारने की दी धमकी

कोटा . कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक गल्र्स होस्टल के मालिक व उसके ड्राइवर ने कुछ दिन पहले होस्टल की वार्डन के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की। वार्डन ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दी। जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

OMG: सरकार ने मुस्लिम Student's के साथ किया खिलवाड़, संस्कृत के टीचर से पढ़वा रही उर्दू

एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि झालावाड निवासी एक महिला ने मंगलवार को रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि वह लैंडमार्क सिटी स्थित एक गल्र्स होस्टल में वार्डन का काम करती थी। वहां करीब एक सप्ताह पहले होस्टल के मालिक व उनके ड्राइवर ने पहले लिफ्ट में और बाद में कार्यालय में उसके साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की। साथ ही इस बारे में किसी को भी बताने पर देख लेने की धमकी दी। उस घटना के बाद वह अपने घर चली गई थी। मंगलवार को उसने थाने आकर रिपोर्ट दी है। एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर होस्टल मालिक शॉपिंग सेंटर निवासी उमेश विजय व उनके ड्राइवर सुरेद्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More : ट्रेन की चपेट में आने से तीन हिस्सों में कटा शरीर, मृतक की नहीं हो सकी पहचान

इधर, बालिका का अपहरण करने का आरोपित गिरफ्तार

नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित जेके लोन अस्पताल से 7 माह पहले 10 वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इसे फिलहाल बापर्दा रखा गया है।

Read More: कोटा के इन Doctor's के दामन पर लगे भ्रष्टाचार के दाग फिर भी 17 साल से कर रहे मौज

शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने बताया कि एक गर्भवती महिला 10 अक्टूबर 2017 को प्रसव के लिए जेके लोन अस्पताल में भर्ती हुई थी। साथ में उसकी 6 व 10 वर्ष की दो बालिकाएं भी थी। अगले दिन उसे मृत बच्चा पैदा हुआ। दो दिन बाद महिला की भी मौत हो गई। उसकी मृत्यु के बाद एक व्यक्ति10 वर्षीय बालिका को मां के इलाज के लिए रुपयों की व्यवस्था का बहाना बनाकर ट्रेन से इंद्रगढ़ ले गया था। वहां उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा लेकिन बालिका शौच का बहाना बनाकर उसके चंगुल से बचकर ट्रेन में बैठकर कोटा आ गई। बालिका ने मात्र पप्पू नाम के व्यक्ति द्वारा उसे ले जाना बताया था। इस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

Research: लैब असिस्टेंट के बेटे की खोज ने बदल डाली विज्ञान की दुनिया, अजवाइन से खोजा प्रदूषण मिटाने का कारगर तरीका

नयापुरा थानाधिकारी हर्षराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, होटल, ढाबे, रेलवे स्टेशन पर तलाश कर ऑटो व टैक्सी ड्राइवरों से गोपनीय आधार पर पूछताछ की। मंगलवार को छावनी रामचंद्रपुरा स्थित अस्थायी टापरी निवासी पप्पू प्रजापत को एमबीएस अस्पताल के सामने से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

45 करोड़ की सड़क एक साल में दूसरी बार टूटी, गुणवत्ता पर सवाल यपाटन मार्ग पर करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 22.50 किलोमीटर लंबी सड़क एक वर्ष के भीतर दूसरी बरसात भी नहीं झेल पाई। सड़क एक साल में दूसरी बार क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार सुवासा, बाजड और जमीतपुरा गांव के बीच करीब 15 स्थानों पर डामर जगह-जगह से उखड़ गया है और गिट्टी बाहर निकलने लगी है। क्षतिग्रस्त सड़क पर पैचवर्क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को सुवासा कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण विशेष रूप से रात्रि के समय वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने से आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से तत्काल पैचवर्क और सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, तालेड़ा से केशोरायपाटन तक सड़क निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। निर्माण कार्य 15 अगस्त 2022 से शुरू हुआ था और इसे सितंबर 2023 तक पूरा किया जाना था, लेकिन सड़क के दोनों ओर लगभग डेढ़ मीटर पटरी निर्माण का कार्य अभी भी कई स्थानों पर अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर लगभग एक वर्ष पूर्व डामरीकरण किया गया था, लेकिन दिसंबर 2025 में सुवासा, बाजड और जमीतपुरा के बीच करीब 20 स्थानों पर सड़क उखड़ गई थी। उस समय संवेदक द्वारा पैचवर्क कर सड़क की मरम्मत की गई थी, लेकिन मरम्मत कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं रही। परिणामस्वरूप जुलाई 2026 में दूसरी बरसात शुरू होते ही सड़क फिर से उखड़ गई और कई स्थानों पर गिट्टी निकलने लगी है। लगातार टूट-फूट के कारण सड़क धीरे-धीरे बड़े गड्ढों में तब्दील होती जा रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब तीन हजार से अधिक छोटे-बड़े व भारी वाहन गुजरते हैं। यह सड़क नेशनल हाईवे 52 व मेगा हाईवे को जोड़ती है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों, किसानों, मजदूरों और आसपास के गांवह/वें के लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। अभिषेक गुर्जर, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, तालेड़ा ने बताया कि तालेड़ा से सुवासा के बीच कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है और सड़क निर्माण का कुछ कार्य अभी शेष है। संवेदक का पूरा भुगतान अभी नहीं हुआ है। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने के निर्देश संवेदक को दे दिए गए हैं। सड़क वर्तमान में गारंटी अवधि में है और इसकी मरम्मत संवेदक द्वारा ही कराई जाएगी।

Rajasthan