4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू से परेशान स्मार्ट सिटी कोटा का होगा नया नारा स्वच्छ कोटा, स्वस्थ कोटा

दशहरा मेले के समापन के अवसर पर सांसद ओम बिरला ने कोटा में बीमारियों के हाहाकार पर कहा कि अब डेंगू और स्वाइन फ्लू से कोई न मरे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 17 Oct 2017, 1:40 PM IST

Swine Flu, Dengue, Medical Department,  Seasonal Diseases, Medical in Kota, Swine Flu in Kota, Dengue in Kota,  Kota News, Kota Patrika, Patrika News, Rajasthan Patrika, Sanitation, Municipal Kota] Dengue Epidemic, Dussehra Fair Closing

डेंगू और स्वाइन फ्लू

दशहरा मेले के समापन समारोह में सांसद ओम बिरला ने कहा कि स्वस्थ और स्वच्छ कोटा रहे हमारा नारा। उन्होंने सफाई और स्वास्थ्य को लेकर अब तक हुए प्रयासों को नाकाफी बताते हुए नगर निगम से कहा कि जो कार्ययोजना बनाई जा रही है, उसे और बड़ा स्वरूप देना होगा। शहर में डेंगू से एक भी व्यक्ति की मौत होती है तो बहुत पीड़ा की बात है।

Read More: केबीसी में छबड़ा की नेहा ने जीती 25 लाख की रकम, स्कूलों को देंगी दान, बनवाएगी अपना घर

अस्पताल की है भयावह स्थिति

उन्होंने कहा कि सोमवार को वे खुद अस्पताल में गए, भयावह स्थिति देखी। इसलिए एेसी कार्ययोजना बनाएं कि अगली बार डेंगू और स्वाइन फ्लू से एक भी मौत न हो। शहर स्वच्छ-सुंदर दिखे, इसके लिए पूरे साल कार्य करने की जरूरत है। अभी से इस दिशा में कार्य हो। शहर को स्वच्छ, स्वस्थ व हराभरा बनाने में जनभागीदारी से कार्य करने की आवश्यकता है।

Read More: कोटा के आसमान पर छाई आतिशी रौनक, आतिशबाजी का खूबसूरत नजारा देखने उमड़ा जनसैलाब

साफ ही नहीं स्वच्छ और स्वस्थ हो कोटा

अब नारा सिर्फ सफाई का नहीं होना चाहिए। हमें स्वच्छ और स्वस्थ कोटा नारे पर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 13 दिसम्बर तक मुकुन्दरा हिल्स में टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी। इससे देश-विदेश का पर्यटक यहां आएगा। चम्बल में नौकायन कराएंगे। वर्तमान में हमारे पास एयर कनेटिविटी, सड़कें बन चुकी है। हैंगिंग ब्रिज शुरू हो गया। एक जनवरी से कोटा से दिल्ली के लिए हवाई सेवा का लाभ भी मिलेगा।

Read More: ब्लैकमेल करके नाबालिग से करते थे घिनौना काम, पुलिस के हत्थे चढ़े तो कांप गई रूह

साठ से ज्यादा मौतें

रोगों का प्रकोप शहर में इस तरह फैला है कि डॉक्टर भी नहीं बच पाए। डेंगू और स्वाइन फ्लू से अब तक 60 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। बचाव की तैयारियां नहीं होने के कारण इसने बड़ा रूप ले लिया। निगम और स्वास्थ्य विभाग दोनों ही देरी से जागे। महापौर महेश विजय निगम की ओर से शहर को स्वच्छ रखने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन शहर के सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी।